फोन कवर में भूलकर भी न रखें ये चीजें, नहीं तो जेब में फट सकता है आपका Smartphone

Tech Tips: गर्मियों के मौसम में फोन का ओवर हीट होना एक आम समस्या है. तेज धूप, लगातार यूज और चार्जिंग के दौरान फोन का तापमान काफी ज्यादा बढ़ जाता है और इसका सीधा असर इसकी बैटरी और परफॉर्मेंस दोनों पर पड़ता है. कुछ लोग तो ऐसे में फोन कवर के अंदर भी कुछ ऐसी चीजें रख देते हैं, जो गर्मी को और बढ़ा देता है. इससे फोन काफी ज्यादा ओवरहीट होने लगता है. कभी-कभी तो इसके कारण बैटरी डैमेज या फिर मोबाइल बम की तरह फट भी सकता है. चलिए जानते हैं कि गर्मी में फोन कवर में कौन कौन-सी चीजें न रखें.

नकद पैसे और कागज

अक्सर बहुत से लोग मोबाइल कवर के पीछे पैसे या जरुरी कागज रख देते है, जिससे फोन से निकलने वाली गर्मी बाहर नही निकल पाती और ओवरहीटिंग होकर फोन को प्रभावित कर देती है.

एटीएम और क्रेडिट कार्ड

फोन कवर में कार्ड रखना आजकल आम बात हो गई है. लेकिन स्मार्टफोन लगातार गर्म होता रहता है और ज्यादा तापमान कार्ड की मैग्नेटिक स्ट्रिप या चिप को नुकसान पहुंचा सकता है. कई बार इससे कार्ड काम करना बंद कर देते हैं. साथ ही मोटा कवर फोन की कूलिंग को भी प्रभावित करता है.

धातु की चीजें या चाबी

कुछ लोग फोन कवर में छोटी चाबी, सिम पिन या धातु की पतली चीजें रख लेते हैं. यह बेहद खतरनाक हो सकता है. धातु गर्मी को तेजी से बढ़ाती है और अगर वह चार्जिंग पोर्ट या बैटरी एरिया के संपर्क में आ जाए तो शॉर्ट सर्किट का खतरा भी बढ़ सकता है.

पुरानी रसीदें और प्लास्टिक पेपर

रसीदें या प्लास्टिक कार्ड जैसी चीजें फोन के पीछे एयरफ्लो रोक देती हैं. गर्मी के मौसम में फोन को पहले ही ज्यादा कूलिंग की जरूरत होती है. ऐसे में बंद जगह में हीट फंसने लगती है और फोन जरूरत से ज्यादा गर्म हो जाता है. लगातार ऐसा होने पर बैटरी फूल सकती है.

मोटा और सस्ता Phone Cover

सिर्फ कवर के अंदर रखी चीजें ही नहीं बल्कि खराब क्वालिटी का कवर भी खतरा बढ़ा सकता है. मोटे और सस्ते प्लास्टिक कवर गर्मी को बाहर नहीं निकलने देते. खासकर गेमिंग, वीडियो रिकॉर्डिंग या फास्ट चार्जिंग के दौरान फोन तेजी से गर्म होता है. ऐसे में हीट फंसने से फोन की परफॉर्मेंस और बैटरी दोनों प्रभावित हो सकते हैं.

गर्मी में Smartphone को सुरक्षित रखने के आसान तरीके

गर्मी के मौसम में फोन को सीधे धूप में रखने से बचें. चार्जिंग के दौरान गेमिंग या भारी ऐप्स का इस्तेमाल न करें. अगर फोन जरूरत से ज्यादा गर्म लगे तो तुरंत कवर हटाकर उसे कुछ देर ठंडा होने दें. साथ ही हमेशा अच्छी क्वालिटी का पतला और हीट-रेसिस्टेंट कवर इस्तेमाल करें. थोड़ी सी लापरवाही आपका महंगा स्मार्टफोन खराब कर सकती है. इसलिए आज ही अपने फोन कवर की जांच करें और इन चीजों को तुरंत बाहर निकाल दें.

कैसे रखें अपने स्मार्टफोन को सुरक्षित?

अगर आप चाहते हैं कि आपका स्मार्टफोन सुरक्षित रहे, तो फोन कवर में पैसे, कार्ड या कोई भी मोटी चीज रखने से बचें. हमेशा ओरिजिनल चार्जर का इस्तेमाल करें और फोन को जरूरत से ज्यादा गर्म होने पर तुरंत इस्तेमाल बंद कर दें. साथ ही, धूप में फोन रखने और लंबे समय तक हैवी गेमिंग करने से भी बचना चाहिए. छोटी-छोटी सावधानियां आपके महंगे स्मार्टफोन और आपकी सुरक्षा दोनों को बचा सकती हैं.

इसे भी पढ़ें:-केदारनाथ मार्ग पर हुआ लैंडस्लाइड, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को निकाला गया सुरक्षित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *