वॉशिंग मशीन खरीदते वक्त जरुर चेक करें ये 5 चीजें

Washing Machine Buying Guide: मार्केट में इतने सारे ऑप्शन आने के बाद वॉशिंग मशीन का सही मॉडल चुनना कई लोगों के लिए मुश्किल हो जाता है, खासकर जब बजट सीमित हो. आजकल बाजार में कई नए फीचर्स वाली स्मार्ट वॉशिंग मशीनें आ चुकी हैं. इनमें फुली ऑटोमैटिक ऑपरेशन के साथ इन-बिल्ट हीटर, इन्वर्टर मोटर, AI वॉश टेक्नोलॉजी और अलग-अलग वॉश प्रोग्राम जैसे फीचर्स भी दिए जाते हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

स्मार्ट फीचर्स जरूर चेक करें  

अगर वॉशिंग मशीन खरीद रहे हैं तो कुछ स्मार्ट फीचर्स को जरूर चेक करें. जैसे Wi-Fi या ऐप से कंट्रोल, ऑटो डोजिंग, सेल्फ-क्लीन और AI वॉश प्रोग्राम वगैरह. ये फीचर्स यूज को आसान बना देते हैं.

कैपेसिटी चेक करें

परिवार के साइज के अनुसार क्षमता चुनना जरूरी है. 6.5 या 7.5 किलोग्राम मशीन छोटे परिवारों के लिए, जबकि 8 और 9 किलोग्राम मॉडल बड़े परिवारों के लिए बेहतर हो सकते हैं.

Motor का सही टाइप चुनें 

वॉशिंग मशीन का पूरा काम मोटर पर टिका रहता है. आजकल ज्यादातर वॉशिंग मशीन में इन्वर्टर मोटर मिलने लगी है. ये मोटर कपड़ों के लोड के हिसाब से खुद ही पावर एडजस्ट कर लेती है. इसका फायदा ये होता है कि बिजली कम खर्च होती है और मशीन कम आवाज करती है.

शोर और वाइब्रेशन चेक कर लें 

आजकल वॉशिंग मशीन सिर्फ बाथरूम या बेसमेंट तक सीमित नहीं है. कई लोग इसे किचन या यूटिलिटी एरिया में भी रखते हैं. इसलिए मशीन खरीदते समय उसके शोर और वाइब्रेशन का ध्यान रखना बहुत जरूरी है, वरना काम करते वक्त काफी परेशानी हो सकती है.

स्टार रेटिंग चेक कर लें 

मशीन लेते समय उसकी स्टार रेटिंग जरूर चेक करें. जैसे 4 या 5 स्टार का मतलब होता है कि मशीन कम बिजली में ज्यादा अच्छा काम करती है.

इसे भी पढ़ें:-वृंदावन के ओमैक्स मॉल में शटरिंग गिरने से तीन मजदूरों की मौत, चौथे की हालत गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *