अब यूट्यूब पर बार-बार नहीं आएंगे Ads! जानिए कैसे मुफ्त में मिलेगी ये सुविधा

YouTube Without Ads: आज के समय में YouTube लोगों के मनोरंजन का बड़ा माध्यम बन चुका है. यह करीब सभी लोग अपने पसंद के हिसाब से वीडियोज देखते हैं. लेकिन अक्सर देखा गया है वीडियो देखते समय बार-बार ऐड्स आने लगते हैं जिससे लोग काफी परेशान होते हैं. लेकिन आज ह्म आपको एक ऐसे ब्राउजर के बारे में बताने जा रहे हैं हो आपको फ्री में यूट्यूब पर वीडियो देखने का मौका देता है और वो भी बिना ऐड्स के. आइए जानते हैं कौन सा है ये ब्राउजर. 

DuckDuckGo Browser में आया नया फीचर

प्राइवेसी-केंद्रित वेब ब्राउजर DuckDuckGo ने हाल ही में अपने ब्राउजर में एक नया फीचर जोड़ा है. कंपनी के मुताबिक, यह फीचर YouTube सहित कई वेबसाइटों पर वीडियो देखते समय ट्रैकिंग और कुछ प्रकार के वीडियो विज्ञापनों को सीमित करने में मदद करता है. DuckDuckGo पहले से ही अपनी मजबूत प्राइवेसी सुरक्षा और ट्रैकर ब्लॉकिंग के लिए जाना जाता है. अब इस नए फीचर के जरिए यूजर्स को वीडियो देखने का अनुभव और बेहतर बनाने की कोशिश की गई है.

किन यूजर्स को मिलेगा यह फीचर?

कंपनी के अनुसार, iPhone, Windows और Mac यूजर्स को यह सुविधा ब्राउजर में पहले से उपलब्ध है. वहीं Android यूजर्स को फिलहाल ब्राउजर की सेटिंग में जाकर इस फीचर को मैन्युअली ऑन करना होगा. कंपनी का कहना है कि आने वाले समय में इसे Android पर भी डिफॉल्ट रूप से उपलब्ध कराया जा सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले DuckDuckGo Browser इंस्टॉल करें. इसके बाद ब्राउजर की सेटिंग में जाकर वीडियो प्रोटेक्शन या संबंधित फीचर को एक्टिव करें. इसके बाद जब आप DuckDuckGo Browser के माध्यम से YouTube खोलेंगे, तो कई मामलों में वीडियो के दौरान दिखने वाले विज्ञापन कम या ब्लॉक हो सकते हैं. हालांकि, कंपनी का कहना है कि वीडियो शुरू होने में सामान्य से थोड़ा अधिक समय लग सकता है, लेकिन एक बार वीडियो चलने के बाद देखने का अनुभव बेहतर हो सकता है.

सिर्फ YouTube ही नहीं, दूसरी वेबसाइट्स पर भी फायदा

DuckDuckGo का यह फीचर केवल YouTube तक सीमित नहीं है. कंपनी के अनुसार, यह कई अन्य वेबसाइट्स पर भी वीडियो से जुड़े विज्ञापनों और ट्रैकर्स को सीमित करने में मदद करता है. इससे यूजर्स को अधिक प्राइवेसी और अपेक्षाकृत बेहतर ब्राउज़िंग अनुभव मिलता है.

ध्यान रखने वाली बात

यह समझना जरूरी है कि किसी भी वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाने का तरीका समय-समय पर बदल सकता है. ऐसे में यह फीचर हर वीडियो या हर स्थिति में विज्ञापनों को पूरी तरह ब्लॉक करेगा, इसकी गारंटी नहीं है. साथ ही YouTube की सेवाओं और नीतियों में बदलाव के अनुसार इसका व्यवहार भी बदल सकता है. इसलिए यूजर्स को हमेशा संबंधित प्लेटफॉर्म के नियमों और शर्तों का पालन करना चाहिए.

इसे भी पढ़ें:-बाल झड़ना, बेजान त्वचा और पेट की परेशानी से हैं परेशान? ये 5 घरेलू ड्रिंक्स पहुंचा सकते हैं फायदा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *