West Bengal: पश्चिम बंगाल में बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी का राजतिलक होने जा रहा है। सुबह 11 बजे कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में हजारों लोगों के बीच शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। इस अवसर पर शपथ ग्रहण समारोह में गृह मंत्री अमित शाह, एनडीए शासित राज्यों के मुख्यमंत्री, कई वरिष्ठ बीजेपी नेता, और प्रदेश भर से आए कार्यकर्ता शामिल होंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस समारोह में हिस्सा लेने कोलकाता के ऐतिहासिक परेड ग्राउंड पहुंच चुके हैं.
शुभेंदु अधिकारी पश्चिम बंगाल के 9वें और बीजेपी के पहले मुख्यमंत्री बनने जा रहे हैं। बंगाल में बीजेपी ने एक और बड़ा फैसला किया है कि बंगाल में कोई डिप्टी सीएम नहीं होगा, आज जो चेहरे शपथ लेंगे उनमें शुभेंदु अधिकारी मुख्यमंत्री, इसके अलावा अग्निमित्रा पॉल, रूद्रा घोष, दीपक वर्मन, दिलीप घोष, निशिथ प्रमाणिक, रत्ना देबनाथ और पूर्णिमा चक्रवर्ती को मंत्री पद की शपथ दिलाई जा सकती है। शुभेंदु अधिकारी ने शपथ से पहले ही साफ कर दिया है कि अब बंगाल में मैं नहीं हम सब मिलकर सरकार चलाएंगे।
इसे भी पढ़ें:-Gold Price: सोने-चांदी की कीमतों में भारी बढ़ोतरी, जानें आज का रेट