अग्निवीरों के लिए बड़ी खबर, पहले बैच की नौकरी 2 साल बढ़ी, 75% जवानों को मिलेगा दूसरा मौका

Agniveer Scheme: अग्निपथ योजना को लेकर केंद्र सरकार ने सबसे बड़ा बदलाव किया है. 2022 में शुरू हुई इस स्कीम के पहले बैच के जवानों की सेवा अवधि खत्म होने वाली थी, लेकिन सरकार ने अब उनकी नौकरी 2 साल के लिए बढ़ा दी है. इसका ऐलान खुद CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि ने किया. उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना की समीक्षा के बाद ये फैसला लिया गया है.

अब सरकार के इस नए फैसले से हजारों अग्निवीरों को राहत मिलेगी और उन्हें सेना में 2 साल और देश सेवा करने का मौका मिलेगा. साथ ही सरकार को भी अनुभवी जवानों की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी.

क्या है नया फैसला?

Second Tour Of Dutyसरकार ने इसे “सेकेंड टूर ऑफ ड्यूटी” नाम दिया है. अग्निवीरों के पहले बैच की 4 साल की नौकरी 21 नवंबर को खत्म हो रही है. थल सेना के अग्निवीर 31 दिसंबर 2026 को, वायुसेना के 21 दिसंबर और नौसेना के 21 नवंबर को रिटायर होने वाले थे.लेकिन अब उन्हें सीधे घर नहीं भेजा जाएगा.

पुराने नियम के मुताबिक, 4 साल बाद सिर्फ 25% अग्निवीरों को परमानेंट किया जाता है और 75% को 11.71 लाख की सेवा निधि देकर सेवा मुक्त कर दिया जाता था. नए प्रस्ताव के मुताबिक, जो 75% जवान सेवा मुक्त होने वाले थे, उनमें से भी एक बड़े हिस्से को 2 साल और सेवा करने का ऑप्शन मिलेगा. यानी उन्हें 2 साल का एक्सटेंशन मिलेगा.

अग्निवीर योजना क्या है?

ये योजना 14 जून 2022 को शुरू हुई थी. इसमें 17.5 से 21 साल के युवाओं को सेना में भर्ती किया जाता है. 4 साल तक हर महीने सैलरी मिलती है. 4 साल बाद करीब 11 लाख 71 हजार रुपये एकमुश्त मिलते हैं, लेकिन कोई पेंशन नहीं है. पहले सिर्फ 25% को ही परमानेंट रखा जाता था.

इसे भी पढ़ें:-मणिपुर में दो उग्रवादी गुटों के बीच भीषण मुठभेड़, ताबड़तोड़ फायरिंग में 3 उग्रवादियों की मौत, महिलाओं ने संभाला मोर्चा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *