AIIMS में ग्रुप ‘बी और सी’ के पदों के लिए निकली बंपर भर्ती, जानें अप्लाई करने का तरीका

AIIMS CRE Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है. अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) नई दिल्ली ने कॉमन रिक्रूटमेंट एग्जामिनेशन-5(CRE-5) के तहत बड़े पैमाने पर भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है. इस भर्ती अभियान के जरिए देशभर के एम्स संस्थानों और अन्य केंद्रीय स्वास्थ्य संस्थानों में ग्रुप-बी और ग्रुप-सी के 1484 पदों को भरा जाएगा. आवेदन प्रक्रिया 13 जून 2026 से शुरू हो चुकी है और इच्छुक उम्मीदवार 3 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. 

कौन कर सकता है आवेदन?

इस भर्ती के लिए शैक्षणिक योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से 10वीं, 12वीं, ग्रेजुएशन और मास्टर्स की डिग्री होनी चाहिए. कुछ पदों के लिए संबंधित क्षेत्र में एक्सपीरियंस भी जरूरी है. 

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 साल तय की गई है. वहीं अधिकतम आयु सीमा पद के अनुसार 21 से 50 साल तक तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट भी दी जाएगी. 

आवेदन फीस

सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों को 3,000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 2,400 रुपये निर्धारित किया गया है.दिव्यांग (PwBD) श्रेणी के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क से पूरी तरह छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) और उसके बाद पद के अनुसार आयोजित होने वाले स्किल टेस्ट के आधार पर किया जाएगा. स्किल टेस्ट की तारीख बाद में घोषित की जाएगी. 

कैसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  • AIIMS के ऑफिशियल एग्जामिनेशन पोर्टल पर जाएं.
  • होमपेज पर AIIMS CRE-5 भर्ती 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • नाम, ईमेल ID और मोबाइल नंबर जैसी बेसिक जानकारी देकर नया रजिस्ट्रेशन पूरा करें.
  • रजिस्ट्रेशन के दौरान मिली जानकारी (क्रेडेंशियल्स) का इस्तेमाल करके लॉग-इन करें.
  • पर्सनल, एजुकेशनल और कैटेगरी से जुड़ी जानकारी के साथ ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म भरें.
  • ज़रूरी डॉक्यूमेंट्स, जैसे हाल की पासपोर्ट-साइज फोटो और सिग्नेचर, तय फॉर्मैट में अपलोड करें.
  • अगर लागू हो, तो उपलब्ध ऑनलाइन पेमेंट मोड के जरिए एप्लीकेशन फीस का पेमेंट करें.
  • फाइनल सबमिशन से पहले भरी गई सभी जानकारी को ध्यान से चेक करें.
  • एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करें और भविष्य के लिए कन्फर्मेशन पेज डाउनलोड करें.

इसे भी पढ़ें:-CM सीएम योगी से मिले जेवर एयरपोर्ट के लिए जमीन देने वाले किसान, बोले- जेवर में आना चाह रहे कुबेर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *