स्मार्टफोन खरीदते ही तुरंत कर लें ये 7 जरूरी सेटिंग्स! एक गलती पड़ सकती है भारी, जानिए पूरी जानकारी

Smartphone Tips: नया स्मार्टफोन खरीदना हर किसी के लिए एक्साइटिंग होता है. लोग सबसे पहले कैमरा टेस्ट करते हैं, गेम खेलते हैं या सोशल मीडिया ऐप्स इंस्टॉल करने लगते हैं. लेकिन कई लोग शुरुआत में कुछ जरूरी सेटिंग्स करना भूल जाते हैं जिसकी वजह से बाद में डेटा चोरी, बैटरी ड्रेन, फोन स्लो होने या अकाउंट हैक होने जैसी परेशानियां झेलनी पड़ सकती हैं. अगर आपने नया फोन खरीदा है तो उसे इस्तेमाल करने से पहले ये 5 जरूरी काम जरूर कर लें.

जरूर बदलें ये 7 सेटिंग्स

Screen Lock और Fingerprint सेट करें

सबसे पहले अपने फोन में स्क्रीन लॉक लगाएं. PIN, Pattern या Password के साथ Fingerprint या Face Lock जरूर ऑन करें. इससे फोन खोने या चोरी होने पर आपका डेटा सुरक्षित रहता है.

App Permissions चेक करें

कई ऐप्स जरूरत से ज्यादा परमिशन मांगते हैं, जैसे कैमरा, माइक्रोफोन या कॉन्टैक्ट्स. Settings > Privacy > App Permissions में जाकर देखें कि कौन-सी ऐप क्या एक्सेस कर रही है और गैर-जरूरी परमिशन हटा दें.

Location Access सीमित करें

हर ऐप को हमेशा आपकी लोकेशन जानने की जरूरत नहीं होती है. Location सेटिंग में जाकर ‘Allow only while using the app’ का विकल्प चुनें. इससे बैटरी भी बचेगी और प्राइवेसी भी.

Auto App Update कंट्रोल करें

Auto अपडेट चालू रहने से बैकग्राउंड में डेटा और बैटरी दोनों खर्च होते हैं. Play Store की सेटिंग में जाकर Auto App Update को Wi-Fi तक सीमित करें या मैन्युअल कर दें.

Cloud Backup सेट करें

फोन खराब होने या खो जाने की स्थिति में डेटा बचाना बहुत जरूरी है. Google या कंपनी के क्लाउड बैकअप को ON करें ताकि आपके फोटो, कॉन्टैक्ट्स और जरूरी फाइल्स सुरक्षित रहें.

Find My Device ON करें

यह फीचर फोन खो जाने पर उसकी लोकेशन ट्रैक करने, लॉक करने या डेटा डिलीट करने में मदद करता है. Settings > Security में जाकर इसे जरूर एक्टिव करें.

Spam Call Filter एक्टिव करें

इन सब से अलग आजकल फ्रॉड कॉल्स तेजी से बढ़ रही हैं. फोन की Call Settings में जाकर Spam Call Filter ON करें या Google Phone ऐप का इस्तेमाल करें.

इसे भी पढ़ें:-बॉक्स ऑफिस पर छाई राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी, पहले ही दिन हुई धनवर्षा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *