Commonwealth Games 2026: मीराबाई चानू ने लगातार चौथे कॉमनवेल्थ गेम्स में मेडल जीतकर इतिहास रचा है. वहीं पिछली तीन बार से उन्होंने वेटलिफ्टिंग का गोल्ड मेडल अपने नाम किया है. कॉमनवेल्थ गेम्स 2026 में मीराबाई ने 48 किलोग्राम भारवर्ग में गोल्ड मेडल जीता. इस ऐतिहासिक जीत पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें बधाई दी है.
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोशल मीडिया के माध्यम से कहा, “भारतीय वेटलिफ्टिंग में एक और नया अध्याय जुड़ गया. उन्होंने कॉमनवेल्थ गेम्स में लगातार गोल्ड मेडल जीतकर और इन खेलों का कुल चौथा मेडल जीतकर हर एक भारतीय को प्रेरित किया है. इस ऐतिहासिक जीत पर उन्हें बधाई और आगे की चुनौतियों के लिए शुभकामनाएं.”
मीराबाई को अपना वजन बनाए रखने के लिए दो दिन तक खाना तक छोड़ना पड़ा. उन्होंने स्नैच स्पर्धा में राष्ट्रमंडल और राष्ट्रमंडल खेलों का नया रिकॉर्ड बनाया जबकि क्लीन एंव जर्क और कुल वजन में भी राष्ट्रमंडल खेलों के नए कीर्तिमान स्थापित किए. मीराबाई ने कुल 190 किलोग्राम, स्नैच में 85 किलोग्राम और क्लीन एंव जर्क में 105 किलोग्राम वजन उठाया.
मीराबाई ने तीसरा स्वर्ण पदक को लेकर कहा, ‘‘जल्दी-जल्दी करो, मैंने दो दिन से कुछ खाया नहीं है.’’ टोक्यो ओलंपिक की रजत पदक विजेता मीराबाई के लिए यह दिन बेहद भावुक रहा. अपनी मां और कोच विजय शर्मा के समर्थन का जिक्र करते हुए वह एक बार फिर भावुक हो गईं. उन्होंने कहा, ‘‘उन्होंने हर अच्छे-बुरे समय में मेरा साथ दिया है. परिवार और दोस्तों की उम्मीदों का मुझ पर काफी दबाव था. भारत के लिए तीसरा स्वर्ण पदक जीतकर बहुत खुशी हो रही है.’’
इसे भी पढ़ें:-मन जब परमात्मा से जुड़ जाता, तब आता है कथा-कीर्तन में आनन्द: दिव्य मोरारी बापू