West Bengal: पश्चिम बंगाल के अंडाल में पुलिस ने मवेशी तस्करी के एक बड़े साजिश को नाकाम कर दिया है. पुलिस ने नेशनल हाईवे नंबर 19 के पास घेराबंदी कर एक लॉरी से भारी संख्या में गाय और भैंस बरामद की है. इसके साथ ही पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है.
गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने नेशनल हाईवे नंबर 19 से सटे अंडाल चौराहे के पास गाड़ी को रोका. तलाशी के दौरान गाय, भैंस और बछड़े समेत कुल 28 मवेशी बरामद हुए. सभी जानवरों को सुरक्षित अपनी कस्टडी में लिया और इलाज, देखभाल के लिए रानीगंज स्थित एक गौशाला में भिजवा दिया है.
पुलिस ने मौके पर ड्राइवर समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया. पुलिस सूत्रों ने बताया कि गिरफ्तार लोगों को सात दिन की पुलिस कस्टडी में भेजा जाएगा. क्योंकि गिरफ्तार लोगों से पूछताछ के बाद पता चलेगा कि इसमें कौन शामिल है? इन गायों को कहां और क्यों ले जाया जा रहा था? गिरफ्तार लोगों से पूछताछ करके सारे जवाब मिल सकते हैं.
इसे भी पढें:-2292 सहायक शिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, जानें शैक्षिक योग्यता और आवेदन प्रक्रिया