CWG 2026: राष्ट्रमंडल खेल में हरियाणा की दो बेटियों ने इतिहास रच दिया है. भारत की प्रीति पवार ने 54 किग्रा भारवर्ग के फाइनल मुकाबले में कनाडा की स्कारलेट डेलगाडो को हराकर गोल्ड मेडल हासिल किया. इसके तुरंत बाद जैस्मिन लंबोरिया ने भी महिलाओं की 57 किग्रा मुक्केबाजी के फाइनल में नॉर्दर्न आयरलैंड की मिकेला वॉल्श को 5-0 से हराकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया.
प्रीति पेरिस ओलिंपिक में हिस्सा ले चुकीं
हरियाणा की बॉक्सर प्रीति ने 2022 एशियन चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज और 2023 एशियन गेम्स में भी ब्रॉन्ज मेडल जीता. प्रीति 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं. 2026 एशियन चैंपियनशिप में उन्होंने गोल्ड मेडल जीता, जबकि 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में भी गोल्ड अपने नाम किया.
जैस्मिन ने 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज जीता था
हरियाणा की बॉक्सर जैस्मिन लांबोरिया 57 KG कैटेगरी में फिलहाल इस वर्ग में दुनिया की नंबर-1 बॉक्सर हैं. उन्होंने 2025 वर्ल्ड बॉक्सिंग चैंपियनशिप और वर्ल्ड बॉक्सिंग कप फाइनल में गोल्ड जीता है. जैस्मिन 2024 पेरिस ओलिंपिक में भारत के लिए खेल चुकी हैं और 2022 कॉमनवेल्थ गेम्स में ब्रॉन्ज मेडल जीत चुकी हैं.
इसे भी पढ़ें:-अजीत डोभाल को मिला लोकमान्य तिलक नेशनल अवॉर्ड, अमित शाह ने किया सम्मानित