02 August 2026 ka Rashifal: वैदिक शास्त्र के अनुसार सभी राशियों का कोई न कोई स्वामी ग्रह होता है. ऐसे में इन ग्रहों-नक्षत्रों की चाल का हर राशि पर अलग-अलग प्रभाव पड़ता है. वहीं ग्रहों-नक्षत्रों के चाल के मुताबिक 02 अगस्त को श्रावण कृष्ण पक्ष की तिथि चतुर्थी और रविवार का दिन है. इस दिन पूर्वभाद्रपदा नक्षत्र के अतिगण्ड योग का संयोग रहेगा. ऐसे में आज का दिन सभी राशि वालों के लिए कैसा रहने वाला है, आइए जानते है.
02 August 2026 Ka Rashifal: जानिए सभी राशियों का हाल
मेष राशि
मेष राशि के जातकों के लिए आज का दिन सामान्य से बेहतर रहेगा. पुराने किसी मामले को लेकर दोबारा चर्चा हो सकती है, इसलिए धैर्य और समझदारी से काम लें. किसी भी निर्णय में जल्दबाजी करने से बचें. परिवार के सदस्यों के साथ तालमेल बनाए रखने की आवश्यकता होगी. संतान की पढ़ाई या करियर से जुड़ी चिंता दूर हो सकती है. दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी. स्वास्थ्य भी सामान्य रहेगा और दिनभर ऊर्जा महसूस करेंगे.
वृषभ राशि
आज का दिन आपके लिए शुभ परिणाम लेकर आएगा. भाग्य का पूरा साथ मिलेगा और कार्यक्षेत्र में नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपकी मेहनत और कार्यशैली की सराहना होगी. कारोबार में लाभदायक सौदा मिलने की संभावना है, जिससे आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. परिवार में धार्मिक या मांगलिक कार्यक्रम की योजना बन सकती है. जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
मिथुन राशि
मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन सकारात्मक रहेगा. रुके हुए कार्य पूरे होने की संभावना है और सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में अपनी क्षमता के अनुसार बेहतर प्रदर्शन करेंगे. खर्च बढ़ सकते हैं, इसलिए बजट का ध्यान रखें. किसी प्रिय व्यक्ति से शुभ समाचार मिल सकता है. सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी और वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. धार्मिक कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी.
कर्क राशि
आज का दिन कुछ चुनौतियां लेकर आ सकता है. किसी जरूरी काम में देरी होने से मन परेशान रह सकता है. अनावश्यक खर्च बढ़ने की संभावना है, इसलिए आर्थिक मामलों में सावधानी रखें. कानूनी मामलों में जल्दबाजी से बचें. रिश्तेदारों से मुलाकात या बातचीत हो सकती है. खान-पान में लापरवाही न करें, नहीं तो स्वास्थ्य प्रभावित हो सकता है.
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन लाभदायक रहेगा. लंबे समय से मन में चल रही कोई इच्छा पूरी हो सकती है. नौकरी और करियर में अच्छे अवसर मिलेंगे. प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे लोगों को सकारात्मक समाचार मिल सकता है. आर्थिक लाभ के योग बनेंगे. परिवार और ससुराल पक्ष से सहयोग मिलेगा. हालांकि शाम के समय स्वास्थ्य को लेकर सतर्क रहें और खान-पान में संयम बरतें.
कन्या राशि
आज का दिन व्यस्तता से भरा रहेगा, लेकिन आपकी मेहनत रंग लाएगी. कार्यक्षेत्र में अनुभव का पूरा लाभ मिलेगा और कोई महत्वपूर्ण काम सफल हो सकता है. आपकी वाणी और व्यवहार लोगों को प्रभावित करेंगे. विद्यार्थियों को सफलता मिलने के संकेत हैं. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. संतान की ओर से कोई सुखद समाचार मिलेगा. स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें.
तुला राशि
तुला राशि वालों के लिए आज खर्च बढ़ सकते हैं, लेकिन साथ ही आर्थिक लाभ के अवसर भी मिलेंगे. कोई पुरानी योजना सफल हो सकती है. परिवार के साथ घूमने-फिरने का कार्यक्रम बन सकता है. कानूनी मामलों में सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना है. प्रेम संबंधों और वैवाहिक जीवन में मधुरता बनी रहेगी. पुरानी परेशानियों से राहत मिलने के संकेत हैं.
वृश्चिक राशि
आज का दिन मिश्रित फल देने वाला रहेगा. कामकाज में व्यस्तता बनी रहेगी और कार्यक्षेत्र में बदलाव की कोशिश कर रहे लोगों को सफलता मिल सकती है. अतिरिक्त आय के अवसर प्राप्त होंगे. नया वाहन खरीदने का सपना पूरा हो सकता है. दोस्तों और परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे. वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा. स्वास्थ्य के लिए तले-भुने भोजन से दूरी बनाकर रखें.
धनु राशि
धनु राशि वालों के लिए आज खर्च और आय दोनों में वृद्धि के योग हैं. नौकरी बदलने की कोशिश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है. व्यापार में लाभदायक सौदा होने की संभावना है. हालांकि नया काम शुरू करने के लिए दिन बहुत अनुकूल नहीं है. शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए समय अच्छा रहेगा. प्रेम जीवन में खुशियां बनी रहेंगी और स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा.
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए उन्नति के अवसर लेकर आएगा. नौकरीपेशा लोगों को पदोन्नति या वेतन वृद्धि की खुशखबरी मिल सकती है. कारोबार में भी अच्छा लाभ होगा. परिवार में प्रेम और सहयोग का माहौल बना रहेगा. भावनाओं में बहकर कोई बड़ा निर्णय न लें. जोखिम वाले कार्यों से दूरी बनाए रखना आपके लिए बेहतर रहेगा.
कुंभ राशि
कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा. कार्यक्षेत्र में आपकी कार्यकुशलता बढ़ेगी और विरोधियों पर बढ़त बनाए रखेंगे. कोर्ट-कचहरी से जुड़े मामलों में राहत मिल सकती है. कुछ जरूरी खर्च सामने आ सकते हैं. प्रेम जीवन और दांपत्य संबंध मधुर रहेंगे. मानसिक तनाव से बचें और खान-पान पर विशेष ध्यान दें. धार्मिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी.
मीन राशि
मीन राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ रहेगा. करियर में नए अवसर मिल सकते हैं और नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता मिलने की संभावना है. कार्यक्षेत्र में सहकर्मियों का पूरा सहयोग मिलेगा. परिवार में किसी मामले को धैर्य और समझदारी से संभालना होगा. प्रेम संबंधों में मधुरता रहेगी और साथी के साथ अच्छा समय बिताने का अवसर मिलेगा. शाम तक कोई सुखद समाचार मिलने से मन प्रसन्न रहेगा.
(Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी विभिन्न मान्यताओं/धर्मग्रन्थों पर आधारित है. Janta Mirror इसकी सटीकता या विश्वसनीयता की पुष्टि नहीं करता.)
इसे भी पढ़ें:-फ्रेंडशिप डे पर 50 बेस्ट गिफ्ट आइडिया, दोस्तों के चेहरे पर आ जाएगी मुस्कान