वाराणसी से दिल्ली सिर्फ 9 घंटे में, जानें Vande Bharat Sleeper Train का टाइमिंग, ठहराव और किराया

Delhi: वाराणसी से दिल्ली जाने वालों के लिए बड़ी खुशखबरी है। वंदे भारत स्लीपर ट्रेन जल्द ट्रैक पर होगी। इसमें रातभर आराम से सफर कर सकेंगे। बता दें कि अभी ये प्रस्तावित टाइम टेबल है। रेलवे की फाइनल मोहर बाकी है।

वाराणसी से नई दिल्ली (ट्रेन नं. 27421)
• वाराणसी से निकलेगी: रात 8:50 बजे
• प्रयागराज जं. पहुंचेगी: रात 10:35 बजे / निकलेगी: 10:40 बजे
• कानपुर सेंट्रल: रात 12:40 बजे
• नई दिल्ली पहुंचेगी: सुबह 5:55 बजे

नई दिल्ली से वाराणसी (ट्रेन नं. 27422)
• नई दिल्ली से निकलेगी: रात 9:40 बजे
• प्रयागराज जं. पहुंचेगी: सुबह 4:45 बजे / निकलेगी: 4:50 बजे
• वाराणसी पहुंचेगी: सुबह 6:45 बजे

कहां-कहां रुकेगी?
प्रयागराज जंक्शन पर 5 मिनट का स्टॉपेज तय है। कानपुर सेंट्रल पर भी रुकेगी, लेकिन समय पर अभी कन्फ्यूजन है। फाइनल लिस्ट रेलवे जारी करेगा।

हफ्ते में कितने दिन?
सप्ताह में 6 दिन चलेगी। शनिवार को बंद रहेगी।

किराया कितना?
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने लोकसभा में बताया था – AC 3-Tier का बेस किराया 2.40 रुपये प्रति KM (GST अलग)। यानी 1000 KM का करीब 2400 रुपये। RAC टिकट नहीं मिलेगा।

यात्रा से पहले एक बार ऑफिशियल शेड्यूल जरूर चेक कर लें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *