‘धुरंधर 2’ ने बॉक्स ऑफिस पर मारी डबल सेंचुरी, 236 करोड़ के पार हुआ ग्रॉस कलेक्शन

Dhurandhar 2: रणवीर सिंह और आदित्य धर की फिल्म ‘धुरंधर 2- द रिवेंज’ ने रिलीज के महज दो दिनों में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचा दिया है. 19 मार्च को रिलीज हुई इस स्पाई एक्शन सीक्वल ने पेड प्रीव्यू शोज से ही रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली. सैकनिल्क के आंकड़ों के मुताबिक, 18 मार्च को हुए पेड प्रीव्यू में फिल्म ने भारत में 12,292 शोज पर 52.71 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया, जबकि नेट कलेक्शन 44 करोड़ रुपये रहा. यह आंकड़ा भारतीय सिनेमा के इतिहास में सबसे बड़ा प्रीमियर रिकॉर्ड है, जो पिछले साल की धुरंधर (28 करोड़ ओपनिंग) को भी पीछे छोड़ गया. धुरंधर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर डबल सेंचुरी जमा दी है.

‘धुरंधर 2’ ने पहले दिन साउथ में कितना कमाया

रणवीर सिंह स्टारर फिल्म ‘धुरंधर 2’ ने हिंदी लैग्वेज में रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है. हिंदी में ‘धुरंधर 2’ ने 99.10 करोड़ का इंडिया में नेट कलेक्शन किया. लेकिन बाकी लैंग्वेज में इसकी कमाई बेहद कम रही. हिंदी के बाद तेलुगु में इसने 2.12 करोड़ का कलेक्शन किया. तमिल डब ने 1.16 करोड़ का कलेक्शन किया.

‘धुरंधर 2’ का फर्स्ट डे लैंग्वेज वाइज कलेक्शन

हिंदी- 99.10 करोड़

तेलुगु 2.12 करोड़

तमिल- 1.16 करोड़

मलयालम 9 लाख

कन्नड़ 8 लाख 

इन फिल्मों का तोड़ा रिकॉर्ड

इस तरह से धुरंधर 2 ने कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं. पहले ये रिकॉर्ड साल 2023 में आई शाह रुख खान की फिल्म जवान के नाम था. इसके अलावा दो अन्य हिंदी फिल्मों ने पहले दिन 100 करोड़ से ऊपर की कमाई की थी जिसमें पठान (104 करोड़ रुपये) और एनिमल (101 करोड़ रुपये) शामिल हैं. धुरंधर 2 की 240 करोड़ रुपये की शानदार शुरुआत ने इन सभी रिकॉर्डों को काफी पीछे छोड़ दिया.

फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग

ट्रेड एनालिस्ट्स का कहना है कि फिल्म की भारी एडवांस बुकिंग, रणवीर सिंह का स्टार पावर और एक्शन सीक्वेंस दर्शकों को थिएटर खींच लाए. पहले पार्ट की तुलना में यह 138.5% ज्यादा ओपनिंग है. ओवरसीज मार्केट में भी 64 करोड़ रुपये का ग्रॉस हो चुका हैं. फिल्म के डायरेक्टर आदित्य धर ने कहा, ‘दर्शकों का प्यार देखकर हम हैरान हैं. यह सिर्फ शुरुआत है.

इसे भी पढ़ें:-बदलते मौसम में सर्दी-जुकाम से मिलेगी राहत, जानिए इलाज और बचाव के तरीके

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *