भारतवर्ष आदिकाल से ऋषियों-मुनियों, साधू, संतों का रहा है देश: पंकज जी महाराज

Ghazipur: जयगुरुदेव धर्म प्रचारक संस्था के मुख्यालय, मथुरा से संस्थाध्यक्ष सन्त पंकज जी महाराज अपनी जनजागरण यात्रा के साथ कल सायंकाल विकास खण्ड कासिमाबाद के ग्राम बहरार (बड़िहार) में पड़ाव किया। आज यहां सत्संग सभा में प्रवचन में कहा कि यह अनमोल मानव तन आप लोगों को मिल गया है इससे अपनी आत्मा का कल्याण करा लें। भारतवर्ष आदिकाल से ऋषियों-मुनियों, साधू, संतों की समृद्धि परम्पराओं का देश रहा है।

अपनी धार्मिकता, सामाजिकता, समरसता, परस्पर सौहार्द सद्भाव आदि गुणों को याद रखें और निभाएं। वर्तमान में ये परम्परायें प्रभावित हो रही हैं। उनसे हमें प्रेरणा लेने की आवश्यकता है। मानव व समाज सुधार के लिये महात्माओं की देश को बहुत आवश्यकता है। सबसे पहली आवश्यकता खान-पान को ठीक रखने की है। युग महापुरुष परम सन्त बाबा जयगुरुदेव जी महाराज ने अपना सारा जीवन मानवता की सेवा और अच्छे समाज के निर्माण में लगाया।

उन्होंने‘ जैसा खाये अन्न, वैसा होवे मन। ‘’पंक्ति को उद्धृत करते हुए कहा कि मानव शाकाहारी प्राणी है लेकिन अपनी बुद्धि व बल से पशु-पक्षियों की हिंसा करता है। इससे मानव में हिंसा की प्रवृति पैदा होती है। इसलिये शाकाहार को अपनायें, शराब आदि नशीले पदार्थों का त्याग करें। अच्छे समाज के निर्माण में सहयोग करें। साधना पर जोर देते हुए कहा रास्ता सच्चा है जब आप बताई हुई विधि से सुमिरन, ध्यान, भजन करेंगे तो अनुभव होगा। आपने हमको अपना कीमती समय दिया इसके लिये आपके आभारी हैं। हमारी शुभकामना है। सबका जीवन मंगलमय हो। शान्ति व्यवस्था में पुलिस प्रशासन ने सहयोग किया।

इस अवसर पर प्रभाचन्द यादव, लालजी यादव, मनोज यादव, त्रिभुवन उपाध्याय, सिद्धि यादव, हीरालाल यादव, मनोज गुप्ता, सहयोगी संगत बलिया के शम्भूनाथ वर्मा, अनीता वर्मा आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम के बाद जनजागरण यात्रा सुरवत विकास खण्ड कासिमाबाद के लिये प्रस्थान कर गई। यहां कल (आज) दोपहर 12 बजे सत्संग संदेश आयोजित है।    

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *