PM मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर मिली एक नई पहचान: अभिनव सिन्हा

Ghazipur: केंद्र की 12 वर्ष और प्रदेश सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर विशेष संपर्क अभियान के तहत भाजपा नेता अभिनव सिन्हा ने आज सदर विधानसभा के सदर पश्चिमी मंडल के अंतर्गत कनरी, हरिहरपुर, हाला, वहादीपुर और सहेडी सहित अनेको गांव में जनसंपर्क कर केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियों वाला पत्रक भेंट किया।

इस अवसर पर उन्होंनें कहा कि देश में पिछले 12 वर्षों में अभूतपूर्व परिवर्तन देखने को मिला है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत को वैश्विक स्तर पर एक नई पहचान मिली है। अंतिम व्यक्ति के उत्थान के लिए आज सरकार प्रतिबद्ध है। गांव, गरीब, किसान और नौजवान को अनेकों जनकल्याणकारी योजनाओं के माध्यम से संतृप्त किया जा रहा है। चाहे वह गरीबों को जनधन खाता, उज्ज्वला योजना, निशुल्क इलाज के लिए आयुष्मान भारत योजना ऐसे सभी योजनाओं का लाभ आज आमजन को मिल रहा है।

उन्होंने आगे कहा कि 2017 से पहले उत्तर प्रदेश की पहचान माफियाओं और अपराधियों से होती थी। आज पिछले 9 वर्षों में योगी जी के नेतृत्व में पूरा उत्तर प्रदेश उत्तम प्रदेश बन गया है। अपराध और अपराधी आज प्रदेश से विलुप्त हो चुके हैं। आज उत्तर प्रदेश की पहचान हाईवे और एक्सप्रेसवे प्रदेश के रूप में हो रही है। इस अवसर पर प्रमुख रूप से अच्छेलाल गुप्ता, जिला कार्यसमिति सदस्य कार्तिक गुप्ता, काशी चौहान, गोपाल राय, सुरेश बिंद, अरविंद सिंह, उदयप्रताप सिंह, मुरली कुशवाहा सहित अनेको लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *