Health care: आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में ज्यादा समय कंप्यूटर, मोबाइल या टीवी के सामने बैठे रहने के कारण आज के समय में शारीरिक गतिविधि की कमी आम हो गई है, जो कई गंभीर बीमारियों का जैसे मोटापा, डायबिटीज, ब्लड प्रेशर और दिल की बीमारियों का जोखिम बढ़ा रही हैं. ऐसे में अपने आप को फिट रखने के लिए रोजाना सिर्फ 10,000 कदम चलना एक आसान और प्रभावशाली उपाय हो सकता है जो आपकी सेहत को कई तरह से सुधार सकता है.
तीन महीने तक दस हज़ार कदम वॉक करने से क्या होता है?
जब आप तीन महीने तक रोज़ 10,000 कदम चलते हैं, तो शरीर एक्स्ट्रा कैलोरी बर्न करता है. एक सामान्य व्यक्ति इस दौरान लगभग 300 से 500 कैलोरी तक खर्च कर सकता है. अगर यह आदत लगातार तीन महीने तक बनाए रखी जाए, तो शरीर में जमा एक्स्ट्रा फैट धीरे-धीरे कम होने लगता है और वजन कम होता है. रोजाना तीन महीने तक वॉक कर के आप आराम से 4 से 6 किलो वजन कम कर सकते हैं.
दस हज़ार कदम चलने के अन्य फायदे
रोज़ 10,000 कदम चलने के कई अन्य फायदे भी हैं. यह दिल की सेहत को बेहतर बनाता है, ब्लड शुगर को कंट्रोल करने में मदद करता है, और मानसिक तनाव को कम करता है. इसके अलावा, इससे आपकी मांसपेशियां मजबूत होती हैं, स्टैमिना बढ़ता है और नींद की गुणवत्ता में भी सुधार होता है.
कैसे करें शुरुआत?
शुरुआत करने वालों के लिए जरूरी है कि वे सीधे 10,000 कदम से शुरुआत न करें. पहले 5,000 से 6,000 कदम चलें और फिर धीरे-धीरे इसे बढ़ाएं. आप चाहें तो सुबह और शाम के समय चलकर अपने कदम पूरे कर सकते हैं.
इसे भी पढ़ें:-दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर के बाद लगी आग, तीन की जिंदा जलकर मौत, एक गंभीर