PET पास युवाओं के लिए सुनहरा अवसर, UP में 2700 से ज्यादा पदों पर होगी भर्ती

UPSSSC recruitment 2026: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने टेक्निकल असिस्टेंट ग्रुप C के पदों पर भर्ती के लिए नया नोटिफिकेशन जारी किया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 2759 पदों को भरा जाएगा, जिससे बड़ी संख्या में उम्मीदवारों को रोजगार का मौका मिल सकता है. ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 22 मई 2026 से शुरू होगी. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.

शैक्षिक योग्यता

किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्था से कृषि में ग्रेजुएशन या इसके समकक्ष कोई अन्य योग्यता जैसे बीएससी (ऑनर्स) कृषि, बीएससी (उद्यान), बीएससी फारेस्ट्री, बीटेक, कृषि एंव प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय द्वारा प्रदत्त बीएससी (गृह विज्ञान)/कम्युनिटी साइंस में चार वर्षीय डिग्री होनी चाहिए. कैंडिडेट ने पीईटी-2025 की परीक्षा में भाग लिया हो. नॉर्मलाइज्ड स्कोर के आधार पर ही अभ्यर्थियों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने के लिए बुलाया जाएगा.

आयु सीमा

1 जुलाई 2026 को कैंडिडेट ने 21 वर्ष की उम्र प्राप्त कर ली हो लेकिन 40 वर्ष से ज्यादा का न हुआ हो. हालांकि ऊपरी उम्र में आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी.

चयन प्रक्रिया

उम्मीदवारों का चयन PET स्कोर के आधार पर शॉर्टलिस्टिंग के बाद मेन परीक्षा के जरिए किया जाएगा. यानी पहले PET के नंबर के आधार पर उम्मीदवारों को चुना जाएगा और फिर उन्हें मुख्य परीक्षा में बैठने का मौका मिलेगा. जितना स्कोर होगा उसी के आधार पर इनका चयन किया जाएगा.

कैसे करें आवेदन 
  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in  पर जाना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को होमपेज पर संबंधित लिंक पर क्लिक करना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवारों को पहले खुद को रजिस्टर करना होगा. 
  • इसके बाद उम्मीदवार अपने आवेदन पत्र को भरें. 
  • आवेदन पत्र भरने के बाद उम्मीदवार उसे सबमिट कर दें.
  • फॉर्म को सबमिट करने के बाद उम्मीदवार पुष्टिकरण पेज डाउनलोड कर लें. 
  • आखिरी में उम्मीदवार एक प्रिंटआउट ले लें. 

इसे भी पढ़ें:-न डाइट न एक्सरसाइज़ सिर्फ तीन महीने कर लें ये काम, मिलेंगे कई जबरदस्त फायदे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *