सेना प्रमुख ने एलओसी से अमरनाथ यात्रा तक सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

Jammu and Kashmir: थल सेना अध्यक्ष जनरल धीरज सेठ ने श्रीनगर स्थित चिनार कोर (15 कोर) मुख्यालय का दौरा कर कश्मीर घाटी की मौजूदा सुरक्षा स्थिति, सेना की ऑपरेशनल तैयारियों की समीक्षा की।

इस दौरान सेना प्रमुख को नियंत्रण रेखा (एलओसी) और घाटी के अंदरूनी इलाकों में तैनाती, आतंकवाद विरोधी अभियानों, विभिन्न सुरक्षा एजेंसियों के बीच समन्वय तथा जारी अमरनाथ यात्रा के लिए किए गए सुरक्षा इंतजामों की विस्तृत जानकारी दी गई।

जनरल धीरज सेठ ने आधुनिक तकनीक के उपयोग, सैन्य क्षमताओं को मजबूत बनाने और सभी प्रकार के अभियानों के लिए संयुक्त युद्धक तैयारियों की समीक्षा की।

सेना प्रमुख ने चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में ड्यूटी निभा रहे अधिकारियों और जवानों की सराहना करते हुए उनके पेशेवर रवैये, समर्पण और कश्मीर में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *