जानिए ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के तरीके और स्ट्रांग पाचन का राज, मिलेंगे फायदे

हेल्‍थ। जामुन के इस छोटे से फल मे छिपा है आपके सेहत का राज। जाने कैसे इसके रेगुलर सेवन से आपको मिल सकता है लाभ।  काला फल जामुन गुणों के मामले में काफी फायदेमंद है। इसका रेगुलर सेवन शरीर के लिए काफी लाभकारी होता है। डायबिटीज के लिए जामुन का फल और इसकी गुठली बेहद फायदेमंद होती है। जामुन की गुठली ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित करने के साथ ही स्किन की चमक बढ़ाने और डाइजेशन को बेहतर बनाने में मदद करती है। आजकल डायबिटीज की समस्या बेहद आम हो चुकी है। आजकल उम्र में ही लोग  भर इस बीमारी की सम्‍सया से परेशान हो रहे हैं। डायबिटीज को साइलेंट किलर कहा जाता है और धीरे-धीरे ये बीमारी शरीर के अन्य अंगों को भी नुकसान पहुंचाती है।
डायबिटीज को नियत्रित करने के लिए इसके लिए कुछ नेचुरल तरीके भी अपनाए जा सकते है। जामुन की गुठली का चूर्ण भी डायबिटीज कंट्रोल करने में काफी  फायदेमंद होता है। जिला आयुष अधिकारी इंदौर, डॉ. हंसा बारिया के मुताबिक जामुन गुणों से भरपूर फल है और फल के साथ इसकी गुठली भी बेहद असरदार है।

जाने जामुन की गुठली के फायदे

  1. ब्लड शुगर जामुन का फल, पत्तियां और इसकी गुठली तीनों ही डायबिटीज मरीजों के लिए फायदेमंद होती है। जामुन की गुठली से बना चूर्ण काफी लाभकारी होता है। जामुन की गुठली में अल्कलाइड होता है जो कि स्टार्ज को शुगर में बदलने होने से रोकता है। शुगर के मरीजों के लिए जामुन का फल तथा उसके बीज शुगर के मरीजों के लिए काफी लाभकारी होता है।
  2. पाचन जामुन के फल में मौजूद तत्व पाचन को दुरुस्त करने में काफी मदद करते है। इसका चूर्ण भी बॉवेल मूवमेंट को बेहतर बनाने में मदद करता है। डायबिटीज के मरीजों के लिए बेहतर बावेल मूवमेंट का होना जरूरी होता है। ऐसे में बेहतर पाचन के लिए जामुन का फल या उसके बीज के चूर्ण को खाया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *