होर्मुज संकट के बीच मुंबई पहुंचा पहला क्रूड ऑयल टैंकर, अब नहीं बढ़ेंगे तेल-LPG के दाम!

Mumbai: मुंबई पोर्ट पर गुरुवार को कच्चे तेल से भरा एक बड़ा टैंकर पहुंचा, जिसने भारत की ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चल रही चिंताओं के बीच राहत की खबर दी है। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और खासकर होरमुज जलडमरूमध्य के आसपास बने हालात के कारण हाल के दिनों में तेल की सप्लाई को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही थीं। ये कामयाबी टैंकर के कैप्टन की सूझबूझ के कारण मिली है। आइए जानते हैं कि कैसे पूरा हुआ है ये मिशन।

ईंधन आपूर्ति को लेकर राहत मिलेगी

एथेंस स्थित डायनाकोम टैंकर मैनेजमेंट द्वारा संचालित यह जहाज पहला आयल टैंकर है जो कि युद्ध प्रभावित स्ट्रेट ऑफ होर्मुज को सुरक्षित पार कर भारत पहुंचा है। यह टैंकर मुंबई में डॉक होकर पूर्वी मुंबई के माहुल स्थित रिफाइनरियों के लिए कच्चे तेल की आपूर्ति करेगा। हाल के क्षेत्रीय तनाव के बीच यह पहला बड़ा भारत-गामी कच्चे तेल का शिपमेंट है जो होर्मुज से सुरक्षित निकलकर मुंबई पहुंचा है, जिससे ईंधन आपूर्ति को लेकर बनी चिंताओं में कुछ राहत मिली है।

मुंबई कब पहुंचा ये तेल टैंकर

बता दें कि यह विशाल टैंकर मुंबई बंदरगाह पर बुधवार दोपहर 1 बजे पहुंचा और शाम 6 बजे इसे ‘जवाहर द्वीप’ पर बर्थ किया गया. ये जहाज कैप्टन की सूझबूझ से मुंबई पहुंचा है। कैप्टन ने ईरान से बचने के लिए टैंकर का सिग्नल सिस्टम बंद कर दिया था। जहाज में 1,35,335 मीट्रिक टन कच्चा तेल है. यह कच्चा तेल मुंबई के माहुल स्थित रिफाइनरियों में भेजा जाएगा. जहाज पर कुल 29 क्रू सदस्य सवार हैं. मुंबई पोर्ट अथॉरिटी के डिप्टी कंजर्वेटर प्रवीण सिंह ने पुष्टि की है कि जहाज ने तेल उतारना शुरू कर दिया है, जिसमें लगभग 36 घंटे लगेंगे.

जयशंकर और अराघची की डील

इस मिशन की सफलता के पीछे भारत के विदेश मंत्री एस. जयशंकर की सक्रिय कूटनीति और उनके ईरानी समकक्ष अब्बास अराघची के साथ हुई विस्तृत बातचीत है. विदेश मंत्री जयशंकर ने मंगलवार को ईरानी विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची से फोन पर लंबी चर्चा की. जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर बताया कि दोनों नेताओं के बीच पश्चिम एशिया के मौजूदा हालात पर विस्तार से बात हुई और वे लगातार संपर्क में रहने पर सहमत हुए हैं.

इसे भी पढे़ं:-राष्ट्रपति के दौरे से पहले सीएम योगी पहुंचे अयोध्या, चल रही तैयारियों का लिया जायजा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *