Delhi: देशभर में एलपीजी की बढ़ती किल्लत ने आम जनता की चिंता बढ़ा दी है. दिल्ली, मुंबई, भोपाल, हैदराबाद, लखनऊ, अहमदाबाद समेत देश के तमाम शहरों में गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिलीं, जहां लोग अपने सिलेंडर भरवाने के लिए घंटों खड़े रहे. हालांकि, यह सिर्फ स्थानीय संकट नहीं बल्कि वैश्विक परिस्थितियों का असर भी है. मध्य पूर्व में तनाव और अंतरराष्ट्रीय तेल व गैस बाजार में अनिश्चितता के चलते भारतीय उपभोक्ताओं के मन में सप्लाई को लेकर सवाल उठ रहे हैं.
घरेलू सिलेंडर की डिलीवरी 2.5 दिन में ही होगी
इस बीच देश में रसोई गैस (LPG) की कमी की खबरों को सरकार ने फेक बताया. जनता से शांत रहने की अपील की और LPG की कमी को लेकर झूठी खबरें न फैलाने को कहा है.
पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय की संयुक्त सचिव सुजाता शर्मा ने मीडिया ब्रीफिंग में बताया कि देश में एलपीजी की डिलीवरी साइकल अभी भी 2.5 दिन ही बना हुआ है.
घरेलू एलपीजी का उत्पादन 25% तक बढ़ाया है
देश में ईंधन की कोई कमी नहीं है और लोग घबराकर ‘पैनिक बुकिंग’ न करें. सप्लाई चेन को दुरुस्त रखने के लिए घरेलू एलपीजी का उत्पादन 25% तक बढ़ा दिया गया है.
कुछ जगहों पर गलत जानकारी की वजह से लोग पैनिक बुकिंग और जमाखोरी कर रहे हैं. ग्राहकों को घबराने की जरूरत नहीं है, सप्लाई पूरी तरह सामान्य है.
इसे भी पढ़ें:-UP-बिहार समेत 12 राज्यों में बारिश का अलर्ट, जानें आपके राज्य में मौसम का हाल