ऑनलाइन शॉपिंग से पहले जरूर चेक कर लें ये चीजें, समय और पैसों की होगी काफी बचत

Online Shopping Tips: आजकल के समय में ऑनलाइन शॉपिंग के माध्यम से लोग घर पर बैठे ही बहुत सी चीजें मंगा लेते है, जिससे समय और पैसों की काफी बचत हो जाती है. इसी वजह से ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म काफी तेजी से इस देश में ग्रोथ कर रहे हैं. कई आइटम्स पर ग्राहकों को भारी बचत का मौका मिल सकता है. आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि कैसे आप ऑनलाइन शॉपिंग में डिस्काउंट की हकीकत का पता लगा सकते हैं.

प्राइस हिस्ट्री जरूर करें चेक

प्रोडक्ट को खरीदने से पहले क्रोम ब्राउजर पर एक्सटेंशन और दूसरे थर्ड-पार्टी टूल्स को यूज कर उसकी प्राइस हिस्ट्री जरूर चेक करनी चाहिए. इसमें आपको पता चल जाएगा कि पिछले तीन या छह महीनों के दौरान इस प्रोडक्ट की सबसे कम कीमत कितनी रही है.

सिर्फ एक प्लेटफॉर्म पर न रहें निर्भर

अगर आपको कोई सामान खरीदना है तो एक प्लेटफॉर्म पर ही निर्भर न रहें. उस सामान को अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर जरूर कंपेयर करें. इसके अलावा प्रोडक्ट की ऑफिशियल वेबसाइट पर भी प्राइस जरूर चेक करें.

थोड़ा इंतजार और यह फीचर भी बचाएगा आपका पैसा

बंपर डिस्काउंट का फायदा पाने के लिए प्राइस ड्रॉप अलर्ट सेट कर लें. थर्ड-पार्टी टूल्स की मदद से यह काम किया जा सकता है. जैसे ही आपकी पसंद के प्रोडक्ट पर सबसे बड़ा डिस्काउंट आएगा, यह टूल आपको अलर्ट कर देगा.

गारंटी और वारंटी जरूर जान लें

आप जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, उसकी गारंटी और वारंटी जरूर जान लें, ताकि बाद में दिक्कत न हो. प्रोडक्ट को रिटर्न करने के बारे में जानें, क्योंकि कई बार चीज पसंद न आने पर या कोई कमी निकलने पर उसे वापस कर पाएं.

इसे भी पढ़ें:-यूपी के एक और शहर का बदला नाम, जलालाबाद हुआ अब परशुरामपुरी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *