Prayagraj: गंगा में नहाते समय सिपाही समेत 4 लोगों की डूबने से मौत

Latest Prayagraj News:  यूपी के प्रयागराज में आज दिन बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करते समय एक युवक और उनके बेटे-बेटी समेत चार लोग गंगा डूब गए। करीब घंटे भर की कड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों ने युवक समेत उसके बेटे और बेटी, तीन लोगों का शव बरामद कर लिया, जबकि एक की अभी खोजबीन जारी रही। गंगा नदी में इस घटना के होने के बाद घाट पर अफरातफरी मची गई। इस घटना की सुचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया।

आपको बता दे कि बिहार में लखीसराय के मूल निवासी आरएएफ 101 बटालियन में तैनात सिपाही उमेश यादव शांतिपुरम फाफामऊ में मकान बनवाकर रहते हैं। दिन बुधवार को वह अपने बेटे विवेक राज (11), पुत्री दीपशिखा (8) और पड़ोस के अभिनव सिंह (8) पुत्र अभय सिंह के साथ फाफामऊ गंगा घाट पर स्नान करने के लिए गए थे। नहाते समय गहरे पानी में जाने से चारों लोग डूबने लगे। जब तक लोग समझ पाते तब तक वे सभी पानी में लापता हो गए।

घाट पर स्नान कर रहे लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने उनकी खोजबीन शुरू की। काफी मशक्कत के बाद सिपाही उमेश, उनके बेटे विवेक राज और अभिनव का शव बरामद कर लिया गया। दीपशिखा का कुछ पता नहीं चला। फिलहाल खोजबीन जारी है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *