Toxic: सुपरस्टार यश की फिल्म टॉक्सिक का टीजर आज रिलीज कर दिया गया है. इसे लेकर फैंस का उत्साह पहले ही सातवें आसमान पर था और अब इसे देखने के बाद एक्साइटमेंट और अधिक बढ़ गया है. गीतू मोहनदास द्वारा डायरेक्टेड टॉक्सिक ए फेयरी टेल फॉर ग्रोनअप्स 19 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है. फिल्म में थ्रिल, एक्शन, खून-खराबा, प्रतिशोध और रोमांस सब एक साथ देखने को मिलेगा. इस गैंगस्टर फिक्शन फिल्म में गोवा में बसी ड्रग्स की दुनिया की झलक पेश की गई है.
टीजर में दिखी झलक
‘इस बार जंग अलग है, उनकी मक्कारी भी अलग, सब से टकराना भारी पड़ेगा, जिद छोड़ दो, गिव अप राया, इट्स ओवर’, इस लाइन के साथ टीजर शुरू होता है. फिर यश की एंट्री धमाकेदार होती है, वो जकूजी में बैठे दिखते हैं और कहते हैं, ‘इट्स ओवर वेन आई से ओवर.’ फिर टीजर में कसीनों, खून, शराब की भरमार वाले सीन्स और अंत में आरी से गर्दन रेतता शख्स नजर आया है. टीजर के अंत में राया यानी यश का डायलॉग आता है, ‘आई एम होम डैडी.’
सत्ता, स्मगलिंग और गोवा का खूनी इतिहास
‘टॉक्सिक’ की पृष्ठभूमि गोवा के उन खूबसूरत मगर खतरनाक तटों पर सेट की गई है. फिल्म के केंद्र में एक ऐसा नायक है जो किसी विरासत के दम पर नहीं, बल्कि अपनी फौलादी इच्छाशक्ति और ताकत के बल पर अपना साम्राज्य खड़ा करता है. कहानी में दिखाया गया है कि कैसे स्मगलिंग के रास्ते युद्ध के मैदान में तब्दील हो जाते हैं और वफादारी की जगह गहरे शक और धोखे का बोलबाला हो जाता है. फिल्म केवल भारी-भरकम एक्शन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह एक गहरे मनोवैज्ञानिक द्वंद्व को भी पर्दे पर उतारेगी. यश का किरदार काफी जटिल और भावनात्मक परतों वाला बताया जा रहा है. फिल्म के सिनॉप्सिस की एक पंक्ति, ‘उसके फैसलों के नतीजों से ज्यादा ताकतवर उसके अंदर की गहराई है’ संकेत देती है कि दर्शकों को यश का एक नया और गंभीर अवतार देखने को मिलेगा.
फैंस का जबरदस्त रिएक्शन
यश के फैंस टीजर देखकर एक्साइटेड हैं. सोशल मीडिया पर एक यूजर ने लिखा, ‘कन्नड़ इंडस्ट्री की एक और ब्लॉकबस्टर.’ वहीं कई फैंस ने इसे ‘रॉकी भाई’ के बाद यश का सबसे दमदार अवतार बताया है. फैंस टीजर देखने के बाद पहले दिन पहला शो देखने की बात कर रहे हैं. एक यूजर ने KGF से जोड़ते हुए कहा, ‘इंडियन सिनेमा का किंग रॉकी भाई!’ वहीं कुछ लोगों ने इसे रणवीर सिंह की आगामी फिल्म ‘धुरंधर 2’ के लिए खतरा बताया है.
सबसे बड़ा पैन-इंडिया क्लैश
गीतु मोहंदास द्वारा निर्देशित टॉक्सिक यश और गीतु ने मिलकर लिखी है. फिल्म कन्नड़ और इंग्लिश में एक साथ शूट हुई है. इसमें रुकमिणी वसंत, नयनतारा, कियारा आडवाणी, तारा सुतारिया, हुमा कुरैशी, अक्षय ओबेरॉय और सुदेव नायर मुख्य भूमिकाओं में हैं. रवि बसरूर का म्यूजिक है. फिल्म 19 मार्च 2026 को रिलीज होगी, जो उगादी, गुड़ी पड़वा और ईद के मौके पर है. यह धुरंधर: द रिवेंज से क्लैश करेगी. यह सालों में सबसे बड़ा पैन-इंडिया क्लैश होगा.
इसे भी पढ़ें:-मनुष्य रुपी मंदिर में भरा हुआ है आध्यात्मिक खजाना: पंकज जी महाराज