ट्रेन से सफर करने वालों के लिए जरूरी खबर, कई ट्रेनें रहेंगी रद्द; कुछ के बदले जाएंगे रूट

Train Cancelled: सितंबर के महीने में अगर आप ट्रेन से सफर करने के लिए टिकट बुक किया है, तो यह खबर आपके लिए खास है. कन्फर्म टिकट होने के बावजूद रेलवे के काम के चलते आपकी ट्रेन रद्द हो सकती है या उस ट्रेन के रूट में बदलाव किया जा सकता है. ऐसे में घर से निकलने से पहले ट्रेन का स्टेटस जरूर चेक कर लें, वरना रेलवे स्टेशन पहुंचने के बाद परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

बता दें कि, जयपुर मंडल के फुलेरा-रींगस-रेवाड़ी रेलखंड पर डबल लाइन का काम चल रहा है. इस निर्माण कार्य के चलते रेलवे ने ट्रेनों के संचालन में बदलाव करने का फैसला लिया है. इसके तहत कुछ ट्रेनों को रद्द किया गया है, जबकि कुछ ट्रेनों को बदले हुए रूट से चलाया जाएगा.

5 से 24 सितंबर तक रद्द रहेंगी ये ट्रेनें

  • ट्रेन नंबर 19621 फुलेरा-रेवाड़ी 24 सितंबर तक रद्द
  • ट्रेन नंबर 19619 फुलेरा-रेवाड़ी 24 सितंबर तक रद्द
  • ट्रेन नंबर 19620 रेवाड़ी-फुलेरा  24 सितंबर तक रद्द
  • ट्रेन नंबर 59634 रींगस-रेवाड़ी 5,6,12,13,19 और 20 सितंबर को रद्द
  • ट्रेन नंबर 59633 रेवाड़ी-रींगस 5,6,12,13,19 और 20 सितंबर को रद्द
  • ट्रेन नंबर 59709 जयपुर-भिवानी 24 सितंबर तक रद्द
  • ट्रेन नंबर 59710 भिवानी-जयपुर 24 सितंबर तक रद्द

कुछ ट्रेनों के बदले जाएंगे रूट

  • ट्रेन नंबर 14087 दिल्ली-जैसलमेर
  • ट्रेन नंबर 15091 दोराई टनकपुर
  • ट्रेन नंबर 22950 दिल्ली सराय-बांद्रा टर्मिनस
  • ट्रेन नंबर 22452 चंडीगढ़-बांद्रा टर्मिनस

ध्यान रखें, ये ट्रेनें अलग-अलग तारीखों को बदले हुए रूट से चलेंगी.

इसे भी पढ़ें:-Gold Price:सोने की बढ़ी चमक, चांदी के गिरे भाव, जानें आज का लेटस्ट रेट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *