UP News: उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने पुलिस महकमे में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। हालिया तबादला सूची में 125 डिप्टी एसपी (DSP) के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल के तहत कई जिलों में नए पुलिस अधिकारियों की तैनाती की गई है, जबकि कई वरिष्ठ डीएसपी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
तबादला सूची में मुरादाबाद, मेरठ, गोरखपुर, वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर नगर, आगरा, झांसी, बरेली, अयोध्या, गाजीपुर, मुजफ्फरनगर, रायबरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, बिजनौर, बागपत, बलरामपुर, बहराइच, बुलंदशहर सहित अनेक जिलों के अधिकारी शामिल हैं। शासन का कहना है कि इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल का उद्देश्य कानून-व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाना तथा पुलिस व्यवस्था को मजबूत करना है। सभी स्थानांतरित अधिकारियों को शीघ्र नई तैनाती पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।








इसे भी पढ़ें:-टी20 सीरीज में शामिल हुए वैभव सूर्यवंशी, आयरलैंड और इंग्लैंड के खिलाफ खेलेंगे मैच