यमुना एक्सप्रेस-वे पर बस और ट्रेलर की भीषण टक्कर, हादसे में चार यात्रियों की मौत, कई घायल

Uttar Pradesh: मथुरा में यमुना एक्सप्रेसवे पर मंगलवार तड़के वॉल्वो बस और ट्रेलर के बीच जोरदार टक्कर में 4 लोगों की मौत हो गई। जबकि कई यात्रियों की घायल होने की सूचना हैं। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस का अगला हिस्सा ट्रेलर में करीब 8 फीट तक घुस गया। हादसे के समय बस में लगभग 65 यात्री सवार थे।

जानकारी के अनुसार यह दर्दनाक हादसा मगंलवार की सुबह साढ़े 3 बजे हुआ था, बिहार नम्बर की प्राईवेट वोल्वो बस लखनऊ से यात्रीयों को लेकर दिल्ली की तरफ जा रही थी। इसी दौरान एक्सप्रेसवे पर एक गिट्टी से भरा ट्रेलर आगे चल रहा था। रफ्तार तेज होने और ड्राइवर को झपकी आ जाने से बस अनियंतित्र हो गई और ट्रेलर के पिछले हिस्से में जा घुसी। टक्कर इतनी जोड़दार थी की बस का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस हादसे में चार लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे की सूचना मिलते ही अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, सीओ महावन, थाना प्रभारी राया पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसडीआरएफ और फायर सर्विस की टीम ने तत्काल राहत बचाव का कार्य शुरू कर दिया।

सभी घायलों को उपचार के लिए मथुरा जिला अस्पताल भेजा गया पुलिस के अनुसार मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घटनास्थल पर राहत बचाव कार्य जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *