Uttarakhand: कैबिनेट विस्तार के बाद बुधवार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की पहली बैठक होगी. चर्चा के बाद कैबिनेट में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए जाएंगे. सचिवालय में सुबह 10 बजे से बैठक शुरू होगी, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, शहरी विकास, उद्योग व कर्मचारियों से संबंधित प्रस्ताव पर चर्चा की जाएगी.
मंत्रिमंडल विस्तार के बाद धामी कैबिनेट की पहली बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी कैबिनेट की बैठक आज देहरादून सचिवालय में होगी. इस बैठक में 5 नए नवेले मंत्री भी शामिल होंगे. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद इस बैठक में नए मंत्रियों का परिचय होगा तो पंचायतीराज, वन, शिक्षा और परिवहन विभागों के विषयों पर बड़े निर्णय भी लिए जा सकते हैं.
नए मंत्रियों को मिले हैं ये विभाग
मंत्रियों के विभाग बदलने के बाद भी ये पहली बैठक है. नए मंत्रियों में खजान दास को समाज कल्याण, अल्पसंख्यक कल्याण, छात्र कल्याण के साथ भाषा विभाग मिले हैं. भरत सिंह चौधरी को ग्राम्य विकास, लघु एवं सूक्ष्म मध्यम उद्यम और खादी एवं ग्रामोद्योग विभाग मिले हैं. मदन कौशिक को पंचायतीराज, आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास, आयुष एवं आयुष शिक्षा, पुनर्गठन और जनगणना विभाग मिले हैं.
रुड़की के विधायक प्रदीप बत्रा को परिवहन, सूचना प्रौद्योगिकी एवं सुराज, विज्ञान प्रौद्योगिकी और जैव प्रौद्योगिकी विभाग मिले हैं. भीमताल विधायक राम सिंह कैड़ा को शहरी विकास, पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन और जलागम प्रबन्धन विभाग मिले हैं.
इसे भी पढ़ें:-Chaitra Navratri: चैत्र नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानिए मंत्र, भोग और आरती