Varanasi: वाराणसी में गंगा नदी के जलस्तर में लागातार बढ़ाव की स्थिरता देखी जा रही है। केंद्रीय जल आयोग की रिपोर्ट के मुताबिक आज सुबह आठ बजे गंगा का जलस्तर 61.96 मीटर दर्ज किया गया, जलस्तर में वृद्धि के कारण मणिकर्णिका घाट पर शवदाह स्थल तक पानी पहुंच गया है। इसके अलावा, दशाश्वमेध घाट पर प्रतिदिन होने वाली गंगा आरती का स्थान भी प्रभावित हुआ है। बता दे कि घाटों के किनारे स्थित कई छोटे-बड़े मंदिर जलमग्न हो चुके हैं और नदी में भारी मात्रा में जलकुंभी बहती नजर आ रही है। वहीं रात भर बारिश के बाद भी जलस्तर लगातार बढ़ रहा है।
सावन माह के बीच श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह सतर्क है। जल पुलिस द्वारा घाटों पर लगातार निगरानी कि जा रही है। गोताखोरों और एनडीआरएफ तथा जल पुलिस की नौकाओं को अलर्ट मोड पर रखा गया है। प्रशासन ने श्रद्धालुओं से अपील की है कि वे सुरक्षा मानकों का पालन करें और गहरे पानी में जाने से बचें।
गंगा नदी का जलस्तर बढ़ने से स्थानीय निवासियों और श्रद्धालुओं में चिंता का माहौल है। प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है ताकि किसी भी प्रकार की आपात स्थिति से निपटा जा सके। गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के चलते वाराणसी में स्थिति गंभीर बनी हुई है। प्रशासन की ओर से लगातार निगरानी रखी जा रही है और श्रद्धालुओं से अपील की जा रही है कि वे सुरक्षित रहें।