घर में अपनाएं ये उपाय, बढ़ेगी सेहत और सुख-समृद्धि

Vastu Shastra: अगर घर में वास्तु नियमों का सही तरीके से पालन किया जाए, तो नकारात्मक ऊर्जा कम होती है और सकारात्मक माहौल बढ़ता है, जिससे स्वास्थ्य और खुशहाली पर अच्छा असर पड़ता है. वास्तु शास्त्र का सीधा संबंध सिर्फ घर की बनावट से ही नहीं, बल्कि परिवार की सेहत, मानसिक शांति और जीवन में सुख-समृद्धि से भी माना जाता है.

उत्तर-पूर्व दिशा को रखें साफ

ईशान यानी उत्तर-पूर्व दिशा को हल्का, खुला और साफ रखना बेहतर माना जाता है. इस हिस्से में अनावश्यक सामान जमा करने से बचने की सलाह दी जाती है.

2. घर में लगाएं पौधे

पौधे घर को हराभरा और ताजा माहौल देने में मदद करते हैं. अच्छे वातावरण के लिए एलोवेरा, मनी प्लांट और स्नेक प्लांट जैसे पौधों को घर में लगाया जाता है.

3. रसोई की दिशा पर दें ध्यान

वास्तु शास्त्र में रसोई के लिए दक्षिण-पूर्व दिशा को अनुकूल माना गया है. मान्यता के अनुसार खाना बनाते समय व्यक्ति का मुख पूर्व दिशा की ओर होना शुभ माना जाता है.

4. सोते समय दिशा का रखें ख्याल

बेहतर नींद और मानसिक सुकून के लिए सिर दक्षिण या पूर्व दिशा की ओर रखकर सोने की सलाह दी जाती है, जबकि उत्तर दिशा की ओर सिर करके सोने से बचने की मान्यता है.

5. बाथरूम के स्थान का रखें ध्यान

वास्तु में बाथरूम और शौचालय के लिए उत्तर-पश्चिम या दक्षिण-पश्चिम दिशा का उल्लेख मिलता है.

6. दक्षिण-पश्चिम कोने में रखें भारी सामान

दक्षिण-पश्चिम दिशा को वास्तु में स्थिरता से जोड़ा जाता है. इसलिए इस हिस्से में भारी अलमारी, फर्नीचर या अन्य वजनदार सामान रखना शुभ माना जाता है.

इसे भी पढ़ें:-कंटेनर में घुसी बेकाबू बस, 6 लोगों की मौत; 20 यात्री गंभीर

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *