West bengal: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी के छात्र संगठन तृणमूल छात्र परिषद के आयोजकों के खिलाफ पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है. हेस्टिंग्स थाने में दर्ज इस नए मामले के तहत पूर्व मुख्यमंत्री और कार्यक्रम से जुड़े अन्य लोगों पर अदालत के आदेशों की अवहेलना करने का गंभीर आरोप लगाया गया है. 28 अगस्त को आयोजित हुए संगठन के स्थापना दिवस समारोह के दौरान कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ने और प्रशासनिक नियमों के उल्लंघन को लेकर दर्ज किया गया है.
शिकायत के अनुसार, कार्यक्रम में शामिल समर्थकों ने कथित तौर पर बैरिकेड हटा दिए और पुलिसकर्मियों के साथ धक्का-मुक्की की. इसके अलावा कैथेड्रल रोड पर यातायात भी बाधित हुआ. शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि कार्यक्रम अदालत की ओर से तय समय सीमा खत्म होने के बाद भी जारी रहा. मामला भारतीय न्याय संहिता की धाराओं 61(2), 223, 125(ए), 132 और 285 के तहत दर्ज किया गया है.
इसे भी पढ़ें:-iPhone से लेकर Samsung तक, सबसे ज्यादा बिकने वाले 10 फोन, देखें पूरी लिस्ट