सीएम योगी गोरखपुर से करेंगे पौधरोपण महायज्ञ की शुरुआत, 35 करोड़ पौधे लगाने का लक्ष्य

Gorakhpur: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 12 जुलाई को गोरखपुर से प्रदेशव्यापी ‘पौधरोपण महायज्ञ-2026’ का शुभारंभ करने वाले है. मुख्यमंत्री रविवार सुबह भगवानपुर टोल प्लाजा लिंक एक्सप्रेसवे के समीप और आरकेबीके के पास ताल रिंग रोड के किनारे ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत पौधरोपण करेंगे. इस मौके पर जनसभा कर वह प्रदेशवासियों को पौधरोपण महायज्ञ में जिम्मेदारीपूर्वक हिस्सेदारी करने का आह्वान करेंगे..

जानकारी के मुताबिक, सीएम योगी रविवार की सुबह लिंक एक्सप्रेसवे के पास पवित्र नीम, पीपल और बरगद का पौधा लगाएंगे. जबकि ताल रिंग रोड के किनारे वह मौलश्री का पौधरोपण करेंगे. सीएम योगी के मार्गदर्शन में इस बार राज्यभर में रिकॉर्ड 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य रखा गया है. इस लक्ष्य में गोरखपुर को 55 लाख 28 हजार 600 पौधरोपण की जिम्मेदारी मिली है. कुल 27 विभागों के सामंजस्य से होने वाले पौधरोपण महाभियान में सबसे बड़ा लक्ष्य वन विभाग के पास है.

इसे भी पढ़ें:-वजन बढ़ाने के लिए करें ये 5 योगासन, दुबलेपन से मिलेगा छुटकारा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *