गोरखपुर के गोरखनाथ मंदिर में आज से शुरु होगी श्रीराम कथा, सीएम योगी होगें शामिल

Gorakhpur: गोरखनाथ मंदिर में आज से भव्य श्रीरामकथा का आयोजन होने जा रहा है। यह कथा गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में किया जायेगा। प्रयागराज के कथाव्यास आचार्य शांतनु श्रद्धालुओं को कथा का संगीतमय रसपान कराएंगे। कथा के शुभारंभ कार्यक्रम में गोरक्षपीठाधीश्वर और सीएम योगी आदित्यनाथ मौजूद होगें।

बता दे कि मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि सनातन परंपरा में गुरु-शिष्य का संबंध परिभाषित करने से परे है। गोरक्षपीठ इस परंपरा की मजबूत संवाहक है। यही कारण है कि पीठ में गुरु पूर्णिमा का पर्व पूरी भव्यता के साथ परंपरागत तरीके से मनाया जाता है।

योगी कमलनाथ ने श्रद्धालुओं को कथा श्रवण के लिए आमंत्रित करते हुए कहा कि श्रीरामकथा प्रतिदिन दोपहर बाद तीन बजे से शाम छह बजे तक होगी। पूर्णाहुति 29 जुलाई को सुबह नौ बजे से 11:30 बजे होगी। गुरु पूर्णिमा के दिन श्री गोरखनाथ मंदिर में विशिष्ट पूजन, भजन व सहभोज का पारंपरिक आयोजन भी होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *