CM योगी ने लॉन्च किया ‘निवेश मित्र 3.0’, AI चैटबॉट और रियल-टाइम से मिलेगा समाधान

Lucknow: उत्तर प्रदेश में निवेश को बढ़ावा देने और उद्योग स्थापना की प्रक्रिया को सरल बनाने के लिए मंगलवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ‘ निवेश मित्र 3.0 ‘ पोर्टल का शुभारंभ किया. इसके साथ ही ‘प्लग-एंड-प्ले औद्योगिक शेड्स योजना’ और यूपी प्राइवेट बिजनेस पार्क डेवलपमेंट स्कीम की भी शुरुआत की गई. कार्यक्रम में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल गुप्ता नंदी सहित वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे.

सीएम योगी ने अपने संबोधन में कहा-

समारोह में उपस्थित निवेशकों से मुखातिब होते हुए सीएम योगी ने कहा, ”उत्तर प्रदेश देश के भीतर निवेश के एक विशेष गंतव्य के रूप में स्थापित हो—यह सपना नौ वर्ष पहले देखा गया था. आप सभी की उपस्थिति उस सपने को जमीन पर उतारने का कार्य कर रही है.” योगी ने कहा, ”आपने प्रदेश में ‘डबल इंजन’ सरकार पर विश्वास किया है. आपके इस विश्वास पर खरा उतरने और आपको अनुकूल वातावरण प्रदान करने के लिए इस सरकार ने ठोस कदम उठाए हैं.”

अब एक ही प्लेटफॉर्म पर मिलेंगी 200 सेवाएं

निवेश मित्र 3.0 पोर्टल को निवेशकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पूरी तरह अपग्रेड किया गया है. इस प्लेटफॉर्म पर 40 से अधिक विभागों की करीब 200 सेवाएं ऑनलाइन उपलब्ध कराई गई हैं. पहले के संस्करण में सेवाओं की संख्या अधिक थी, लेकिन अब उन्हें व्यवस्थित कर कम किया गया है ताकि प्रक्रिया सरल और तेज हो सके.

एआई चैटबॉट और रियल-टाइम अपडेट से मिलेगा समाधान

नए पोर्टल में एआई-संचालित चैटबॉट जोड़ा गया है, जो निवेशकों की समस्याओं का तुरंत समाधान करेगा. इसके अलावा आवेदन की स्थिति पर रियल-टाइम एसएमएस अलर्ट भी मिलेगा, जिससे निवेशक हर चरण की जानकारी पा सकेंगे.

निवेश मित्र 3.0’ की खासियत
  • एआई आधारित चैटबॉट और रियल-टाइम ट्रैकिंग
  • जीआईएस लैंड बैंक से भूमि चयन की सुविधा
  • कम दस्तावेज और सरल प्रक्रिया
  • केंद्र-राज्य स्वीकृतियों का एकीकृत प्लेटफॉर्म
कार्यक्रम की मुख्य बातें
  • 85 कंपनियों को एलओसी और ईसी वितरित
  • ₹2781 करोड़ से अधिक सब्सिडी
  • बिजनेस पार्क स्कीम-2025 का शुभारंभ
  • प्लग-एंड-प्ले इंडस्ट्रियल शेड्स योजना लॉन्च

इसे भी पढ़ें:-क्रूड ऑयल से पेट्रोल, डीजल और एलपीजी…,कैसे शुरू होती है रिफाइनरी में बनाने की प्रक्रिया, जानें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *