लखनऊ में पुलिस और वकीलों के बीच तीखी झड़प, 240 चैंबर्स को हटाने की कार्रवाई रुकी

Lucknow: लखनऊ के वजीरगंज क्षेत्र में अदालत परिसर के आस-पास बने वकीलों के कथित “अवैध चैंबर” को हटाने के दौरान भारी बवाल हो गया. इलाहाबाद हाई कोर्ट के आदेश पर नगर निगम द्वारा की जा रही इस ध्वस्तीकरण कार्रवाई का विरोध कर रहे अधिवक्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प हुई, जिसके बाद स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने वकीलों पर हल्का लाठीचार्ज किया.

हाई कोर्ट की लखनऊ बेंच के निर्देश पर प्रशासन को अदालत परिसर और उसके आस-पास से कुल 240 अवैध चैंबर्स और अतिक्रमण को हटाना है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *