Lucknow: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को मेदांता अस्पताल लखनऊ में भर्ती श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास से भेंट कर उनका हालचाल लिया और शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की. इसके साथ ही सीएम ने महंत का इलाज कर रहे डॉक्टरों से उनकी स्वास्थ्य का अपडेट लिया. डॉक्टरों ने सीएम योगी को बताया कि उनकी कंडीशन की लगातार निगरानी की जा रही है।
महंत नृत्य गोपाल दास (89) को स्वास्थ्य खराब होने के बाद 29 जून को दोपहर लगभग 1:30 बजे अचेत अवस्था में आपातकालीन विभाग में लाया गया था. जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम 24 घंटे सतत निगरानी रख रही है. गोपाल दास का उपचार क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ डॉ. दिलीप एवं उनकी टीम की देखरेख में की जा रही है.
88 वर्षीय महंत नृत्य गोपाल दास राम मंदिर आंदोलन के प्रमुख संतों में से एक हैं। वे राम मंदिर आंदोलन से शुरुआती दिनों से ही जुड़े रहे और अपना पूरा जीवन राम मंदिर निर्माण के लिए समर्पित कर दिया। वह 1986 में राम जन्मभूमि मुक्ति यज्ञ समिति के उपाध्यक्ष बने। 1992 के बाद राम जन्मभूमि न्यास (वीएचपी द्वारा गठित) के प्रमुख बने और 2006 में बने। नृत्य गोपाल दास का राम मंदिर आंदोलन के दौरान कोर्ट-कचहरी, सड़क आंदोलन और संत-समाज को एकजुट करने में उनकी अग्रणी भूमिका रही।
इसे भी पढ़ें:-हमेशा के लिए किचन से गायब हो जाएंगे कॉकरोच, आजमाएं ये आसान घरेलू नुस्खा