Varanasi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ बुधवार को वाराणसी दौरे पर पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदेश के शिक्षकों और उनके परिजनों को कैशलेस चिकित्सा योजना का तोहफा देंगे। योजना में नियमित शिक्षकों के साथ शिक्षामित्र, अनुदेशक, रसोइया तथा कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों के पात्र कार्मिकों को भी शामिल किया गया है।
कार्यक्रम में प्रदेश के लगभग 1.10 करोड़ बच्चों के अभिभावकों के बैंक खातों में यूनिफॉर्म, जूते, स्टेशनरी आदि के लिए 1200 रुपये डीबीटी के माध्यम से धनराशि दी जाएगी। कार्यक्रम में बेसिक शिक्षा विभाग स्वतंत्र प्रभार मंत्री संदीप सिंह उपस्थित रहेगें।
इस कार्यक्रम में 10 लाख शिक्षकों व संविदा कर्मियों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के उद्देश्य से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के साथ महत्वपूर्ण समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किया जाएगा। इससे पात्र कार्मिकों को अतिरिक्त सुरक्षा सुविधाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल की जाएगी। मुख्यमंत्री राष्ट्रीय स्तर पर चयनित स्वच्छ व हरित विद्यालयों के 12 प्रधानाचार्यों को सम्मानित भी करेंगे।