BHU Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए एक बड़ी और राहत भरी खबर सामने आई है. बनारस हिंदू विश्वविद्यालय ने वर्ष 2026 के लिए बंपर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत विश्वविद्यालय में सीनियर साइंटिस्ट कम हेड, फार्म मैनेजर, स्टेनोग्राफर ग्रेड थ्री, ड्राइवर समेत कई अहम पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी.
बीएचयू भर्ती 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इच्छुक और योग्य उम्मीदवार ऑनलाइन माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. आवेदन करने की अंतिम तिथि 23 फरवरी 2026 तय की गई है. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे अंतिम दिन का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें.
योग्यता
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए योग्यता पद के अनुसार अलग-अलग तय की गई है. कुछ पदों के लिए उम्मीदवार का 12वीं पास होना जरूरी है, जबकि अन्य पदों के लिए ग्रेजुएशन या एमएससी डिग्री होना जरूरी है.
आयु सीमा
इस भर्ती में आवेदन करने के लिए उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 वर्ष रखी गई है. वहीं अधिकतम उम्र सीमा पदों के अनुसार 30 से 40 वर्ष के बीच तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमों के अनुसार उम्र में छूट दी जाएगी.
आवेदन शुल्क
साइंटिफिक और टेक्निकल पदों के लिए सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा. वहीं नॉन-टेक्निकल पदों के लिए इन वर्गों के उम्मीदवारों को 500 रुपये फीस देनी होगी. एससी, एसटी, दिव्यांग और महिला उम्मीदवारों को फीस में छूट दी गई है.
कैसे करें आवेदन
- ऑनलाइन रजिस्ट्रेश करने के लिए सबसे पहले बीएचयू की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर विजिट करें.
- अब वेबसाइट के होमपेज पर अप्लाई ऑनलाइन लिंक पर क्लिक करें.
- लिंक पर क्लिक करने के बाद मांगी गई सभी जानकारी को ध्यान से दर्ज कर लें.
- इसके बाद रजिस्ट्रेशन फीस का भुगतान करें.
- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी अवश्य निकाल लें.
इसे भी पढ़ें:-कॉमेडी, रोमांस और हॉरर, ‘वध 2’ से लेकर ये 10 फिल्मों ने मचाया धमाल