Bihar Teacher Recruitment 2026: बिहार में सरकारी शिक्षक बनने की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों के लिए BPSC ने बड़ी राहत दी है. आयोग (BPSC) ने टीआरई 4.0 शिक्षक भर्ती में 932 और पद जोड़ दिए हैं. पहले चतुर्थ चरण की विद्यालय अध्यापक भर्ती परीक्षा के तहत शिक्षा विभाग में 32,388 पदों पर नियुक्ति होनी थी. अब संशोधित नोटिफिकेशन के अनुसार कुल खाली पदों की संख्या बढ़कर 33,320 हो गई है.
1. माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 9-10) – 493 पद
इसमें सामान्य विद्यालय अध्यापक और विशेष विद्यालय अध्यापक दोनों के पद शामिल हैं.
विषय: बांग्ला, ललित कला, नृत्य, मैथिली, अरबी, फारसी, संगीत और विशेष विद्यालय अध्यापक
2. उच्च माध्यमिक विद्यालय (कक्षा 11-12) – 439 पद
विषय: बांग्ला, भोजपुरी, मगही, मैथिली, पाली, प्राकृत, अरबी और फारसीये सभी विषय ऐसे हैं जिनमें पहले कम वैकेंसी थी या क्षेत्रीय भाषाओं को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने पद बढ़ाए हैं.
इसे भी पढ़ें:-नीरू ढांडा ने एशियन गेम्स में रचा इतिहास, एक ही दिन में जीता गोल्ड और सिल्वर मेडल