BSNL में सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी के पदों पर भर्ती, इस डेट से पहले करें आवेदन

BSNL Recruitment 2026: भारत की प्रमुख दूरसंचार कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने साल 2026 के लिए सीनियर एग्जीक्यूटिव ट्रेनी (SET) पदों पर भर्ती निकाली थी. इस भर्ती के जरिए कुल 120 पद भरे जाएंगे. इनमें से 95 पद टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए हैं, जबकि 25 पद फाइनेंस स्ट्रीम के लिए तय किए गए हैं.  भर्ती के लिए आवेदन करने की लास्ट डेट बेहद नजदीक है. कैंडिडेट्स 31 मार्च तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं.

योग्यता

टेलीकॉम स्ट्रीम के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के पास फुल टाइम बीई या बीटेक की डिग्री होनी चाहिए. उम्मीदवार ने कम से कम 60 प्रतिशत अंक के साथ अपनी पढ़ाई पूरी की हो.

कैंडिडेट्स के पास इलेक्ट्रॉनिक्स, टेलीकम्युनिकेशन, कंप्यूटर साइंस, आईटी, इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग जैसे कोर्स में डिग्री होना चाहिए.  फाइनेंस स्ट्रीम के लिए उम्मीदवार का चार्टर्ड अकाउंटेंट (CA) या कॉस्ट मैनेजमेंट अकाउंटेंट (CMA) होना जरूरी है.

आयु सीमा

इस भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 21 वर्ष रखी गई है, जबकि अधिकतम आयु 30 वर्ष तय की गई है. आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार आयु में छूट दी जाएगी.

चयन प्रक्रिया
  • पहला चरण कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) रहेगा.
  • दूसरे चरण में सफल उम्मीदवारों का दस्तावेज सत्यापन होगा.
  • सभी प्रमाण पत्र सही पाए जाने के बाद ही अंतिम नियुक्ति की प्रक्रिया पूरी होगी.
कैसे करें आवेदन?
  • बीएसएनएल की इस भर्ती में अप्लाई करने के लिए उम्मीदवार नीचे बताए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं.
  • बीएसएनएल की आधिकारिक वेबसाइट bsnl.co.in पर जाएं.
  • इसके बाद About Us वाले कॉलम में आपको Career वाले सेक्शन में जाना होगा.
  • यहां आपको बीएसएनल की भर्तियां दिखेंगी. अपना नाम, लास्ट डेट और रजिस्ट्रेशन संबंधित लिंक नजर आएगा.
  • इसपर क्लिक करके अपनी निजी जानकारियां धीरे-धीरे भरें. ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर की जानकारी सही भर दें.
  • इसके बाद लॉगइन क्रेडेंशियल का इस्तेमाल पोर्टल पर फिर से लॉगइन करें.
  • जो जिस बॉक्स में जानकारी आपसे भरने के लिए कही जाती है, वो ध्यान से और ठीक से भरते जाएं.
  • सभी जानकारियां अपने सर्टिफिकेट्स के अनुरूप ही भरें.
  • फॉर्म पूरी तरह से भरने के बाद आवेदन शुल्क का भुगतान करें और प्रिंट आउट निकालकर सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-ईरान-इजरायल में फंसे उत्तराखंड के लोगों को लाया जाएगा वापस, MEA को भेजी गई  नामों की लिस्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *