सीबीएसई ने जारी किए 10वीं के बोर्ड नतीजे, इन तरीकों से छात्र देख सकते हैं अपने अंक

CBSE Results 2026: CBSE बोर्ड क्लास 10 की परीक्षा में शामिल हुए स्टूडेंट्स का इंतजार खत्म हो गया है. केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) की ओर से क्लास 10 का रिजल्ट जारी कर दिया गया है. ऐसे में जो स्टूडेंट्स सीबीएसई 10वीं कक्षा की परीक्षा में शामिल हुए थे, वे सभी अब आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in और results.cbse.nic.in पर जाकर अपने नतीजे जांच सकते हैं और अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.

कब हुई परीक्षा

CBSE कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू होकर 11 मार्च 2026 तक आयोजित की गई थीं. सभी परीक्षाएं एक ही शिफ्ट में ली गई थीं, जिसका समय सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक रखा गया था.

परीक्षा में कुल छात्रों की उपस्थिति

सीबीएसई की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस साल 10वीं की परीक्षा में कुल 25,08,319 छात्रों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की थी. जिसमें 14,08,546 छात्र और 10,99,773 छात्राएं शामिल हैं, जिन्होंने कुल 83 विषयों के लिए 8,075 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षा दी है.

डिजिलॉकर पर कैसे चेक करें  CBSE 10वीं का रिजल्ट?

डिजिलॉकर पर परिणाम को चेक करने के लिए स्टूडेंट्स को वेबसाइट digilocker.gov.in पर जाना होगा या मोबाइल में ऐप खोलनी होगी. इसके बाद स्टूडेंट्स को मोबाइल नंबर, ईमेल ID और पासवर्ड से डिजिलॉकर में लॉगिन करना होगा. इसके बाद 10वीं कक्षा की मार्कशीट वाले लिंक पर क्लिक करना होगा. इसके बाद स्टूडेंट्स CBSE बोर्ड रिजल्ट वाले सेक्शन में जाएं. अब CBSE बोर्ड क्लास 10 Result वाले लिंक पर क्लिक करें और फिर मांगी गई डिटेल्स को भरें (रोल नंबर समेत अन्य डिटेल) को भरें और सबमिट कर दें. इतना करते ही परिणाम खुल जाएगा. 

CBSE 10 Result 2026 कैसे देखें?
  • स्टेप 1- छात्र सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट results.cbse.nic.in या cbse.gov.in पर जाएं.
  • स्टेप 2- अब विंडो ओपन होने पर ‘Secondary School Examination (Class X) Results 2026’ लिंक पर क्लिक करें.
  • स्टेप 3- अब रोल नंबर, स्कूल नंबर, जन्म तिथि और एडमिट कार्ड ID दर्ज करें.
  • स्टेप 4- सबमिट करते ही स्क्रीन पर रिजल्ट दिखाई देगा.
  • स्टेप 5- छात्र भविष्य के लिए रिजल्ट को डाउनलोड करें या प्रिंट निकाल लें.

इसे भी पढ़ें:-माता अन्नपूर्णा को नाराज कर सकती हैं किचन में रखी ये चीजें, जानें क्या करें और क्या न करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *