Bihar Police: कॉन्स्टेबल के पदों पर जल्द होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल

Constable recruitment 2026: बिहार में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है. बिहार पुलिस में कॉन्स्टेबल ऑपरेटर के 993 पदों पर भर्ती जारी की है. अगर आपने 12वीं पास कर ली है और पुलिस में नौकरी का सपना देखते हैं, तो यह आपके लिए बढ़िया मौका हो सकता है. योग्य अभ्यर्थी ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. ऑनलाइन अप्लाई प्रक्रिया 1 मार्च 2026 से शुरू होगी. अप्लाइ करने की लास्ट डेट 31 मार्च 2026 तक है.

शैक्षणिक योग्यता

इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार को किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 (इंटरमीडिएट/विज्ञान) या समकक्ष परीक्षा उत्तीर्ण होना आवश्यक है. सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों के लिए गणित, भौतिक विज्ञान और रसायन विज्ञान में न्यूनतम 50% अंक होना अनिवार्य है, जबकि एससी/एसटी वर्ग के लिए न्यूनतम अंक 45% निर्धारित किए गए हैं.

आयु सीमा 

कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 25 साल होनी चाहिए. आरक्षण के दायरे में आने वाले कैंडिडेट्स को आयु सीमा में छुट मिलेगी. 

चयन प्रक्रिया

पुलिस कॉन्स्टेबल ऑपरेटर पदों के लिए चयन प्रक्रिया तीन चरणों में पूरी की जाएगी. जिसमें लिखित परीक्षा, शारीरिक दक्षता के आधार पर किया जाएगा. सभी चरणों में सफल होने वाले उम्मीदवारों की फाइनल मेरिट सूची जारी की जाएगी.

वेतनमान और अन्य लाभ

चयनित उम्मीदवारों को लेवल 3 के अनुसार 21,700 से 69,100 रुपये प्रतिमाह सैलरी दी जाएगी. इसके अलावा, नौकरी स्थायी और सरकारी फायदे युक्त होगी.

ऐसे करें अप्लाई 
  • अप्लाई शुरू होने के बाद सबसे पहले CSBC की ऑफिशियल वेबसाइट csbc.bihar.gov.in पर जाएं. 
  • होमपेज पर Bihar Police Constable Operator Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें. 
  • अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें. 
  • लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं. 
  • फिर फीस का भुगतान करें. 
  • लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें. 

इसे भी पढ़ें:-भारत के इन जगहों पर घूमने का करें प्लान, मन को मिलेगी शांति और सुकून

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *