CRPF Vacancy 2026: देश की सेवा करने के लिए उत्सुक युवाओं के लिए एक बड़ी खुशखबरी है. केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) ने सिपाही (तकनीकी एवं ट्रेड्समैन और पायनियर) के कुल 9,195 पदों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. खास बात यह है कि इस भर्ती में 10वीं पास उम्मीदवार भी आवेदन कर सकते हैं. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन होगी और 20 अप्रैल से शुरू होकर 19 मई 2026 तक चलेगी.
शैक्षणिक योग्यता
- ड्राइवर: 10वीं पास और भारी परिवहन वाहन (Heavy Transport Vehicle) ड्राइविंग लाइसेंस अनिवार्य है.
- मैकेनिक मोटर वाहन (MMV): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 2 वर्ष का ITI प्रमाणपत्र या 3 वर्ष की अप्रेंटिसशिप के साथ 1 वर्ष का अनुभव.
- अन्य ट्रेड्समैन: न्यूनतम 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में दक्ष होना चाहिए.
- पायनियर विंग (मेसन/इलेक्ट्रीशियन): 10वीं पास और संबंधित ट्रेड में 1 वर्ष का अनुभव (ITI प्रमाणपत्र धारकों को प्राथमिकता)
आयु सीमा
- कांस्टेबल (ड्राइवर) के लिए: 21 से 27 वर्ष.
- अन्य सभी पदों (ट्रेड्समैन और पायनियर) के लिए: 18 से 23 वर्ष.
- आयु में छूट: SC/ST उम्मीदवारों को 5 वर्ष, OBC को 3 वर्ष और भूतपूर्व सैनिकों (ESM) को सेवा अवधि घटाने के बाद 3 वर्ष की छूट दी जाएगी
शारीरिक मानक परीक्षण (PST)
- ऊंचाई: पुरुष- 170 सेमी, महिला- 157 सेमी (ST और पहाड़ी क्षेत्र के उम्मीदवारों को छूट).
- सीना (केवल पुरुष): बिना फुलाए 80 सेमी और कम से कम 5 सेमी का फुलाव.
शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- ड्राइवर/MMV/बगलर आदि के लिए: पुरुषों को 24 मिनट में 5 किमी और महिलाओं को 8.30 मिनट में 1.6 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी.
- कुक/वॉटर कैरियर/नाई आदि के लिए: पुरुषों को 10 मिनट में 1.6 किमी और महिलाओं को 12 मिनट में 1.6 किमी दौड़ना होगा.
- ट्रेड टेस्ट: यह अर्हकारी (Qualifying) प्रकृति का होगा. यह 50 अंकों का होगा, जिसमें उत्तीर्ण होने के लिए 20 अंक अनिवार्य हैं.
चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में चयन कई चरणों में किया जाएगा. सबसे पहले फिजिकल टेस्ट (PET/PST) होगा. इसके बाद कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT), फिर ट्रेड टेस्ट, दस्तावेज सत्यापन और मेडिकल जांच होगी. अंतिम मेरिट लिस्ट CBT के अंकों के आधार पर तैयार की जाएगी.
आवेदन कैसे करें?
- आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट crpf.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर, “भर्ती” बटन पर क्लिक करें और फिर “ट्रेड्समैन भर्ती 2026” के ऑनलाइन आवेदन बटन पर क्लिक करें.
- अब वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण पूरा करें.
- व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण ध्यानपूर्वक भरें.
- फोटो, हस्ताक्षर और 10वीं कक्षा के प्रमाण पत्र की स्कैन की हुई प्रतियां अपलोड करें.
- श्रेणीवार आवेदन शुल्क का भुगतान करें
- फॉर्म जमा करें और भविष्य में संदर्भ के लिए पुष्टिकरण पृष्ठ का प्रिंट निकाल लें.
इसे भी पढ़ें:-फोन खरीदने से पहले देख लें ये जरूरी फीचर्स, वरना पैसे हो जाएंगे बर्बाद