Education: CBSE बोर्ड के छात्रों के लिए एक अहम खबर सामने आई है. बोर्ड ने उत्तर पुस्तिकाओं के री-इवैल्यूएशन और मार्क्स वेरिफिकेशन की प्रक्रिया के लिए नया पोर्टल तैयार किया है. इस पोर्टल को IIT के विशेषज्ञों की टीम ने सुरक्षा जांच के बाद मंजूरी दे दी है. इसके साथ ही हजारों विद्यार्थियों की उत्तर पुस्तिकाओं के पुनर्मूल्यांकन का रास्ता साफ हो गया है. विदित रहे कि ऑन स्क्रीन मार्किंग (ओएसएम) सिस्टम के लिए कोएम्प्ट के पोर्टल में कई खामियां सामने आई थी.
सुरक्षा को ध्यान में रखकर तैयार किया गया नया सिस्टम
CBSE ने नया पोर्टल तैयार करते समय सुरक्षा पर खास जोर दिया है. IIT विशेषज्ञों का कहना है कि नए सिस्टम में कई अतिरिक्त सुरक्षा फीचर जोड़े गए हैं. पोर्टल का काम करने का तरीका पहले जैसा ही है, लेकिन सुरक्षा के लिहाज से इसे काफी मजबूत बनाया गया है ताकि किसी भी तरह का साइबर खतरा न रहे.
बता दें कि कंपनी पहले उत्तर पुस्तिकाओं की स्कैनिंग और मूल्यांकन से जुड़े तकनीकी काम देख रही थी. सुरक्षा जांच में कुछ खामियां सामने आने के बाद बोर्ड ने उसकी सेवाएं बंद करने का फैसला लिया.
कई संस्थानों ने मिलकर किया काम
नए पोर्टल को तैयार करने में कई संस्थानों ने मिलकर योगदान दिया है. इसमें डिजिटल इंडिया कॉरपोरेशन आईआईटी मद्रास और आईआईटी कानपुर की महत्वपूर्ण भूमिका रही. जहां एक तरफ तकनीकी सुधार और सुरक्षा को मजबूत करने का काम किया गया, वहीं दूसरी तरफ सिस्टम की कमजोरियों को खोजकर उन्हें दूर किया गया. माना जा रहा है कि इससे डेटा लीक या अनधिकृत पहुंच की आशंका काफी कम हो जाएगी.
इसे भी पढ़ें:-गर्मियों में आंखों में जलन और सूखेपन से हैं परेशान? जानें बचाव के आसान उपाय