Forest guard recruitment 2026: सरकारी नौकरी की तैयारी करने वालें युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। मध्यप्रदेश कर्मचारी चयन मंडल (MPESB) ने वन विभाग में वन रक्षक भर्ती 2026 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। इस भर्ती के तहत 728 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी। इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी 28 फरवरी 2026 से 14 मार्च 2026 तक आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन के लिए योग्यता
वन रक्षक पद के लिए उम्मीदवार का मध्य प्रदेश बोर्ड या किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से उच्च माध्यमिक (10+2) या हाई स्कूल (10वीं) उत्तीर्ण होना अनिवार्य है।
आयु सीमा
आयु सीमा की बात करें तो खुली प्रतियोगिता से सीधी भर्ती के आवेदकों के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 33 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्गों के लिए नियमानुसार छूट दी जाएगी.
ऐसे करें अप्लाई
- सबसे पहले MPESB की ऑफिशियल वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं.
- होमपेज पर Recruitment सेक्शन पर क्लिक करें.
- अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड डालकर लॉगिन करें.
- लॉगिन करने के बाद आप एप्लीकेशन फॉर्म भर सकते हैं.
- फिर फीस का भुगतान करें.
- लास्ट में एप्लीकेशन फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंटआउट निकाल लें.
इसे भी पढें:-अंतरराष्ट्रीय ड्रग्स और हथियार तस्करी नेटवर्क का भंडाफोड़, 10 आरोपी गिरफ्तार