MBBS Seats Increased in India 2026: नीट यूजी 2026 की परीक्षा देने वाले और एमबीबीएस एडमिशन के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है. नेशनल मेडिकल काउंसिल ने शैक्षणिक स्तर 2026-27 के लिए इस बार देशभर में एमबीबीएस सीटों की संख्या में बड़ा इजाफा किया गया है. इस साल अब तक 9911 एमबीबीएस सीटों की बढ़ोतरी हो गई है.
नई सीटों से जुड़ने के बाद अब 823 मेडिकल कॉलेज में कुल 1,36,939 एमबीबीएस सीटों पर एडमिशन होगा. इसके साथ ही 25 नए मेडिकल कॉलेज को भी मंजूरी दी गई है, जिससे मेडिकल एजुकेशन का दायरा और बढ़ेगा. यह सीट मैट्रिक्स नीट यूजी 2026 काउंसलिंग के दौरान एडमिशन का आधार बनेगा.
वहीं 382 प्राइवेट कॉलेज में कुल 73,643 सीटें होंगी, जहां इस वर्ष 7,800 सीटों का इजाफा किया गया है. जिन प्राइवेट मेडिकल कॉलेज को इस वर्ष नया संस्थान शुरू करने या सीटें बढ़ाने की मंजूरी मिली है, उन्हें 7 दिनों के अंदर इलेक्ट्रॉनिक बैंक गारंटी जमा करनी होगी.
इसे भी पढ़ें:-पाकिस्तानी गैंगस्टर शहजाद भट्टी से जुड़े 66 लोगों से पूछताछ, ATS ने जब्त किए मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक्स उपकरण