MP Recruitment 2026: मध्य प्रदेश में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए लिए अच्छी खबर है. मध्य प्रदेश कर्मचारी चयन बोर्ड की ओर से ग्रुप-2 और सब ग्रुप-4 के पटवारी, असिस्टेंट और दूसरे पदों पर भर्ती निकाली गई है. इस भर्ती में कुल 2306 पद शामिल हैं. इन पदों के लिए अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता तय की गई है. उम्मीदवार आवेदन करने से पहले अपने पद की योग्यता जरूर जांच लें.
योयगता एवं मापदंड
- इस भर्ती में भाग लेने के लिए उम्मीदवार ने पदानुसार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/ संस्थान से स्नातक पास किया हो।
- MP CPCT एग्जाम पास किया हो।
- न्यूनतम उम्र 18 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 साल से ज्यादा न हो।
- आरक्षित वर्ग को ऊपरी आयु में छूट मिलेगी। उम्र की गणना 1 जनवरी 2026 को ध्यान रखकर की जाएगी।
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले MPESB की आधिकारिक वेबसाइट esb.mp.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर Group-2 Sub Group-4 Recruitment 2026 के आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
- रजिस्ट्रेशन करके अपना लॉगिन अकाउंट बनाएं।
- आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी सही-सही भरें।
- जरूरी दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
- अपनी श्रेणी के अनुसार आवेदन शुल्क जमा करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले सभी जानकारी अच्छी तरह जांच लें।
- आवेदन फॉर्म सबमिट करके उसका प्रिंटआउट सुरक्षित रख लें।
इसे भी पढ़ें:-रेलवे ने रक्षाबंधन पर यात्रियों को दी बड़ी राहत, चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, देखें टाइमिंग और रूट