UPSC ने जारी किया NDA-2027 का शेड्यूल, 2 दिसंबर से शुरू होंगे आवेदन

NDA Notification 2026: देश की सेवा में अफसर बनने का सपना देखने वाले युवाओं के लिए बड़ी खबर है. संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने राष्ट्रीय रक्षा अकादमी (NDA) और नौसेना अकादमी (NA) परीक्षा (I), 2027 का परीक्षा कार्यक्रम घोषित कर दिया है.इस परीक्षा के माध्यम से एनडीए की थल सेना, नौसेना और वायुसेना शाखाओं के साथ भारतीय नौसेना अकादमी में प्रवेश दिया जाएगा.

इस भर्ती के लिए विस्तृत अधिसूचना 2 दिसंबर 2026 को आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी होगी. योग्य और इच्छुक अभ्यर्थी इसी दिन से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे.यह परीक्षा 159वें एनडीए पाठ्यक्रम और 121वें भारतीय नौसेना अकादमी पाठ्यक्रम (INAC) के लिए आयोजित की जाएगी.

NDA 1 2027 की महत्वपूर्ण तारीखें

  • अधिसूचना जारी होने की तारीख: 2 दिसंबर 2026
  • ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 2 दिसंबर 2026
  • आवेदन की अंतिम तारीख: 22 दिसंबर 2026
  • एनडीए-1 परीक्षा की तारीख: 11 अप्रैल 2027
  • पाठ्यक्रम शुरू होने की तारीख: 1 जनवरी 2028

चयन प्रक्रिया

1. लिखित परीक्षा: सबसे पहले अभ्यर्थियों को लिखित परीक्षा देनी होगी.

2. SSB साक्षात्कार: लिखित में सफल अभ्यर्थियों को सेवा चयन बोर्ड (SSB) के साक्षात्कार के लिए बुलाया जाएगा.

3. मेडिकल टेस्ट और फाइनल मेरिट: मेडिकल जांच के बाद अंतिम मेरिट सूची तैयार की जाएगी.

आवेदन कैसे करें?

  • सबसे पहले UPSC की आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं
  • NDA और NA परीक्षा (I), 2027 की अधिसूचना खोलें
  • अधिसूचना में दिए गए सभी नियमों और पात्रता को ध्यान से पढ़ें
  • UPSC के ऑनलाइन आवेदन पोर्टल पर जाएं
  • जरूरी जानकारी भरकर पंजीकरण पूरा करें
  • दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें
  • आवेदन पत्र का प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें

इसे भी पढ़ें:-सर्दियों में नहीं पड़ेंगे बीमार, बस डाइट में शामिल कर लो ये 5 सस्ते सुपरफूड