पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी, हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक हासिल कर किया टॉप

PSEB 10th result 2026: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट का इंतजार आज 11 मई को खत्म हो गया है. पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (PSEB) ने आधिकारिक तौर पर कक्षा 10वीं के परिणाम जारी कर दिए हैं. ऐसे में जिन भी छात्र-छात्राओं ने इस साल दसवीं के एग्जाम दिए थे, वे अपना रिजल्ट ऑनलाइन रोल नंबर के जरिए चेक कर सकते हैं. पंजाब बोर्ड क्लास 10 रिजल्ट लिंक PSEB बोर्ड ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर एक्टिव किया गया है. इस साल 6 मार्च से 1 अप्रैल, 2026 तक आयोजित पंजाब बोर्ड की कक्षा 10 की परीक्षाओं में 284 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए. 

कैसै रहा पंजाब बोर्ड का स्कोर

पंजाब बोर्ड में इस बार लड़कियों ने बाजी मारी है. लड़कियों का पासिंग प्रतिशत कुल 95.96 प्रतिशत रहा जबकि लड़कों का पासिंग प्रतिशत 93.23 प्रतिशत रहा. पंजाब बोर्ड 10वीं में बेटियों ने बाजी मारी है. बोर्ड में इस बार हरलीन शर्मा ने 99.38 प्रतिशत अंक हासिल कर टॉप किया है. वहीं दूसरे नंबर पर रिया रानी ने 99.23 प्रतिशत अंक हासिल किए. पंजाब बोर्ड 10वीं में तीसरे नंबर पर 99.23 प्रतिशत के साथ बनी महेश शर्मा रही है.  

ऐसे चेक करें पंजाब बोर्ड दसवीं का रिजल्ट 2026

  • पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट देखने के लिए छात्रों को कुछ आसान स्टेप्स फॉलो करने होंगे.
  • सबसे पहले पहले ऑफिशियल वेबसाइट pseb.ac.in पर जाए.
  • इसके बाद होम पेज पर दिए गए PSEB Class 10 Result 2026 लिंक पर क्लिक करें.
  • अब अपना रोल नंबर और जरूरी जानकारी भरें.
  • इसके बाद सबमिट करते ही रिजल्ट स्क्रीन पर दिख जाएगा.
  • फ्यूचर के लिए स्कोर कार्ड डाउनलोड करके सुरक्षित रख लें.

इसे भी पढ़ें:-टेंपो और ट्रक की टक्कर में चार की मौत, पांच घायल

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *