RBI Recruitment 2026: बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका आया है. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने ग्रेड बी अधिकारी भर्ती का आधिकारिक नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इस भर्ती अभियान के तहत कुल 60 पदों पर योग्य उम्मीदवारों की नियुक्ति की जाएगी. आवेदन प्रक्रिया ऑनलाइन शुरू हो चुकी है और उम्मीदवार निर्धारित 20 मई तक आवेदन कर सकते हैं.
शैक्षिक योग्यता
ग्रेड बी जनरल पद के लिए उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक डिग्री होना आवश्यक है. कुछ पदों पर न्यूनतम अंक भी मांगे जा सकते हैं. डीईपीआर पद के लिए अर्थशास्त्र या फाइनेंस विषय में मास्टर डिग्री तथा डीएसआईएम पद के लिए सांख्यिकी, गणित, डेटा साइंस या संबंधित विषय में डिग्री/मास्टर डिग्री होना जरूरी है.
आयु सीमा
आवेदकों की न्यूनतम उम्र 21 वर्ष और अधिकतम उम्र 30 वर्ष तक होनी चाहिए. वहीं कैंडिडेट् रिजर्व कैटेगिरी से हैं, उन्हें ऊपरी उम्र में नियमानुसार छूट मिलेगी.
चयन प्रक्रिया
ग्रेड बी ऑफिसर के पद पर उम्मीदवारों का चयन प्रीलिम्स, मेंस, इंटरव्यू राउंड के जरिए किया जाएगा. फेज-II यानी मेंस और इंटरव्यू के आधार पर फाइनल तौर पर सेलेक्ट हुए कैंडिडेट्स की लिस्ट तैयार की जाएगी. प्रीलिम्स में जीए, क्वांट, इंग्लिश, रीजनिंग से सवाल आएंगे. वहीं मेंस के पेपर-I में इकोनॉमिक्स, सोशल साइंस, पेपर-II में इंग्लिश, पेपर-III फाइनेंस और मैनेजमेंट से जुड़ा होगा. सभी की अवधि अलग-अलग होगी.
आवेदन शुल्क
सामान्य, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क 850 रुपये प्लस जीएसटी जमा करना होगा. एससी, एसटी और दिव्यांग उम्मीदवारों के लिए शुल्क 100 रुपये प्लस जीएसटी निर्धारित किया गया है.
कैसे करें आवेदन?
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.rbi.org.in वेबसाइट पर जाएं.
- इसके बाद होमपेज पर दिखाई दे रहे RBI Grade B Recruitment 2026 लिंक पर क्लिक करें.
- अब New Registration विकल्प चुनें और अपना नाम, मोबाइल नंबर तथा ईमेल आईडी दर्ज करके रजिस्ट्रेशन करें.
- रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद लॉगिन आईडी और पासवर्ड की मदद से पोर्टल पर लॉगिन करें.
- इसके बाद आवेदन फॉर्म में जानकारी सही-सही भरें और जरूरी डाक्यूमेंट्स अपलोड करें.
- इसके बाद आवेदन शुल्क जमा करें.
- फॉर्म को एक बार ध्यान से जांच लें और सबमिट बटन पर क्लिक करें.
- अंत में आवेदन फॉर्म का प्रिंटआउट रख लें.
इसे भी पढ़ें:-दुनिया की ऐसी 8 जगहें जहां जाना तो मुमकिन, लेकिन वापस आना नामुमकिन